IPL 2017: मुंबई इंडियंस को हरा चुकी पुणे सुपरजाइंट्स टीम आज करेगी किंग्स इलेवन पंजाब का सामना

पंजाब की कप्तानी ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में होगी। पंजाब अपने दूसरे गृहनगर में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं, पुणे ने इस सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
IPL 2017: मुंबई इंडियंस को हरा चुकी पुणे सुपरजाइंट्स टीम आज करेगी किंग्स इलेवन पंजाब का सामना

पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान स्टिव स्मिथ (फाइल फोटो)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत के साथ आगाज करने वाली राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स की टीम शनिवार को अपना दूसरा मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलेगी। पुणे ने इस सीजन के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

Advertisment

दूसरी ओर, पंजाब की कप्तानी ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में होगी। पंजाब अपने दूसरे गृहनगर में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। होल्कर स्टेडियम में होने वाले इस मैच में पुणे और पंजाब जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी।

पुणे भी इस संस्करण में नए कप्तान ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ के नेतृत्व में खेल रही है। उन्होंने पहले मैच में ही 54 गेंदों में 84 रनों की कप्तानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई। उसे अच्छी शुरुआत मिल चुकी है जिसे वह हर हाल में कायम रखना चाहेगी।

पहले मैच में दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को एक अच्छा विकल्प दिया है। उनके साथ एक और लेग स्पिनर एडम जाम्पा भी हैं जो पहले संस्करण में काफी कारगर साबित हुए थे। वहीं रजत भाटिया अपनी सटीक लाइन लैंथ से रनों पर अंकुश लगाने का माद्दा रखते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: गौतम गंभीर, क्रिस लिन की रिकॉर्ड साझेदारी, KKR ने गुजरात लायंस को 10 विकेट से हराया

पहले मैच में हालांकि टीम के दो तेज गेंदबाज अशोक डिंडा और दीपक चहार ने जरूर निराश किया था। इस संस्करण में सबसे महंगे बिके इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी की थी। डिंडा और चहार के विकल्प के रूप में पुणे के पास इश्वर पांडे, शार्दुल ठाकुर मौजूद हैं।

बल्लेबाजी में पुणे को चिता नहीं होगी। अजिंक्य रहाणे ने पहले मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। वहीं स्मिथ, स्टोक्स और टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी नीचे तेजी से रन बना सकते हैं और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को परेशान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 10: वॉर्नर बोले, 'कोहली और मैं अच्छे दोस्त, अब भी होती है हमारी बात'

पंजाब की टीम अनुभव में हल्की है लेकिन खेल के छोटे प्रारुप के अच्छे खिलाड़ी इस टीम के पास हैं।

कप्तान मैक्सवेल, डैरेन सैमी, डेविड मिलर, इयोन मोर्गन और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा जैसे बल्लेबाज हैं तो वहीं गेंदबाजी में मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, वरुण एरॉन, अनुरीत सिंह, मैट हेनरी, टी.नटराजन और ईशांत शर्मा जैसे गेंदबाज पंजाब के पास हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 10: जब विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों संग दूसरे विश्व युद्ध की जीप से निकले ड्राइव पर

Source : IANS

ipl 2017 pune supergaint kings-xi-punjab ipl 10
      
Advertisment