/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/16/24-kohli.jpg)
RCB Vs RPS (फाइल फोटो)
इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 के 16वें मैच में पुणे सुपरजाएंट ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 27 रनों से हरा दिया। बेंगलुरू के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 134 रन ही बना सकी।
बेंगलुरू की ओर से सबसे ज्यादा एबी डिविलियर्स ने 29 रन बनाए। जबकि ओपनिंग करने आए विराट कोहली 28 रन बना सके। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों से ज्यादा का व्यक्तिगत स्कोर नहीं कर सका। वहीं, पुणे की ओर से बेन स्टोक्स और शर्दुल ठाकुर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
इससे पहले टॉस विराट कोहली ने जीता और पहले पुणे को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पुणे की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 30, राहुल त्रिपाठी ने 31, कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 27 और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रन बनाए। रहाणे और राहल ने पहले विकेट के लिए 46 गेंदों पर 63 रन जोड़े।
धोनी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। धोनी ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए हालांकि 58 रनों की अहम साझेदारी निभाई। धोनी का विकेट 127 के कुल योग पर गिरा।
इसी योग पर स्मिथ भी पवेलियन लौट गए। स्मिथ ने 24 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। धोनी को शेन वॉटसन ने आउट किया जबकि स्मिथ को श्रीनाथ अरविंद ने चलता किया। अरविंद यही नहीं रुके और 129 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन (1) को चलता किया।
अरविंद ने चार ओवरों में 29 रन खर्च करते हुए दो सफलता हासिल की। एडम मिलने ने 130 के कुल योग पर बेन स्टोक्स (2) को आउट किया और फिर इसी योग पर शार्दुल ठाकुर (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई। यह उनकी दूसरी सफलता थी।
पुणे सुपरजाएंट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच का लाइव स्कोरकार्ड
अंतिम समय में मनोज तिवारी ने 11 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर अपनी टीम को एक लिहाज से सम्मानजनक योग तक पहुंचाया। तिवारी पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।
दोनों टीमों का यह पांचवां मैच है। अब तक खेले गए चार मैचों में से इन दोनों को एक में ही जीत मिल सकी है।
LIVE अपडेट:
# रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम 162 रनों का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर केवल 134 रन बना सकी, 27 रनों से हार
# रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अब तक आठ विकेट गिर चुके हैं। पवन नेगी, स्टुअर्ट बिन्नी और सैमुएल बद्री आउट। 19 ओवर के बाद स्कोर- 131/8
# 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेंगलुरू को पांचवां झटका, वाटसन पवेलियन लौटे
# 15वें ओवर में केदार जाधव पवेलियन लौटे। रॉयल चैलेंजर्स को चौथा झटका
# एबी डिविलियर्स आउट, इमरान ताहिर ने भेजा पवेलियन। फिलहार केधार जाधव और शेन वाटसन क्रीज पर। 12 ओवर के बाद स्कोर- 78/3
# छठे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली आउट। बेन स्टोक्स ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कोहली को कैच कराया। 6 ओवर के बाद स्कोर- 42/2
# बेंगलुरू को लगा पहला झटका, दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर शर्दुल ठाकुर का शिकार हुए मंदीप सिंह। दो ओवर के बाद बेंगलुरू का स्कोर- 18/1
# रॉयल चैलेंजर्स की पारी शुरू, विराट कोहली और मंदीप सिंह पारी शुरू करने उतरे
# 20 ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 161/8.
# पुणे को दो और झटके। बेन स्टोक्स और शर्दुल ठाकुर भी पवेलियन लौटे। 18वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर गिरे दोनों विकेट। एडम मिल्ने को सफलता। 18 ओवर के बाद स्कोर- 132/7. पुणे को तीसरा झटका 127 के स्कोर पर महेंद्र सिंह धोनी के रूप में लगा था और अब तक टीम के कुल सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
# पुणे के लिए पांचवां झटका, 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेनियल क्रिस्टयान पवेलियन लौटे। श्रीनाथ अरविंद ने लिया विकेट
# पुणे सुपरजाएंट को लगातार दो झटके लगे हैं। पहले 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेन वाटसन ने महेंद्र सिंह धोनी (25) को बोल्ड किया। फिर अगले ही ओवर की पहली गेंद पर श्रीनाथ अरवंद ने स्टीव स्मिथ (27) को भी बोल्ड कर दिया है। फिलहाल पुणे का स्कोर- 128/4
Match 17. 16.1: WICKET! S Smith (27) is out, b Sreenath Aravind, 127/4 https://t.co/bFOuX7TGr7 #RCBvRPS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2017
# दो झटकों के बाद महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच साझेदारी जारी, 14 ओवर के बाद स्कोर- 109/2. ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने लगाया छक्का, युजवेंद्र चहल का था ओवर
#9वें में पुणे सुपरजाएंट को एक और झटका। पवन नेगी ने ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी (31) को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। आठ ओवर के बाद स्कोर- 69/2
Match 17. 8.2: WICKET! R Tripathi (31) is out, c Virat Kohli b Pawan Negi, 69/2 https://t.co/bFOuX7TGr7 #RCBvRPS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2017
# 8वें ओवर की चौथी गेंद पर पुणे सुपरजाएंट को लगा पहला झटका। सैमुएल बद्री की गुगली पर बोल्ड हुए अजिंक्य रहाणे। रहाणे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
Match 17. 7.4: WICKET! A Rahane (30) is out, b Samuel Badree, 63/1 https://t.co/bFOuX7TGr7 #RCBvRPS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2017
# सात ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 61/0
# चार ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 41/0. तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने लगाया छक्का। तीसरी गेंद पर भी चौका, श्रीनाथ अरविंद यह ओवर डाल रहे थे
यह भी पढ़ें: IPL 2017 MI Vs GL: मुंबई इंडियंस ने गुजरात लॉयंस को 6 विकेट से हराया, लगातार चौथी जीत
# पुणे सुपरजाएंट की ओर से अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी पारी शुरू करने आए। एक ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 6/0
# रॉयल चैलेंजर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
टीमें :
राइजिंग पुणे सुपरजायंटस: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी, मनोज तिवारी, इमरान ताहिर, अंकित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, राहुल चहर, लॉकी फर्ग्यूसन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली, मंदीप सिंह, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, शेन वाटसन, स्टुअर्ट बिन्नी, पवन नेगी, ए़डम मिल्ने, श्रीनाथ अरविंद, यजवेंद्र चहल, सैमुएल बद्री।
Source : News Nation Bureau