DD Vs RPS: मनोज तिवारी और बेन स्टोक्स की पारी नहीं आई काम, दिल्ली ने पुणे सुपरजाएंट को सात रन से हराया
यह मैच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाना है। दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, पुणे की कोशिश होगी अपने आखिरी दोनों मैच जीत कर वह प्वाइंट टेबल में और जाए और प्लेऑफ में भी स्थान पक्का कर सके।
नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के 52वे मैच में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स ने पुणे सुपरजाएंट को सात रनों से हरा दिया। पुणे को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन ही बना सकी।
इससे पहले टॉस जीतने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए करुण नायर की 64 रनों की बदौलत 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
दिल्ली की शुरूआत खराब रही। संजू सैमसन (2) और पिछले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर (3) नौ के कुल स्कोर तक ही पवेलियन लौट गए थे।
इसके बाद ऋषभ पंत ने नायर का अच्छा साथ दिया और तीसरे विकेट के लिए 6.4 ओवरों में 11.10 की औसत से 74 रनों की साझेदारी की। चौथा ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में पंत ने एक छक्का और नायर ने दो चौके जड़े। अगला ओवर लेकर आए बेन स्टोक्स के ओवर में नायर ने तीन चौके मारे।
यहां से इन दोनों ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की उसे कायम रखा और पुणे के गेंदबाजों पर लगातार बड़े शॉट खेलते रहे। नौवां ओवर लेकर आए एडम जाम्पा की पहली गेंद पर पंत ने चौका मारा और फिर चौथी गेंद पर मिडविकेट पर छक्का लेकिन अगली ही गेंद पर एक और बड़ा शॉट मारने के प्रयास में वह डेनियल क्रिस्टियन के हाथों लपके गए। पंत ने 22 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।
पंत के जाने के बाद आए मार्लन सैमुएल्स जब लय में आते नजर आ रहे थे तभी 27 रनों के निजी स्कोर पर डेनियल क्रिस्टियन की गेंद पर धौनी ने उनका शानदार कैच पकड़ा। सैमुएल्स ने 21 गेदों में दो छक्के और एक चौका लगाया।
पुणे की ओर से जयदेव उनादकट और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि एडम जाम्पा, वाशिंगटन सुंदर और डेनियल क्रिस्टीयन को एक-एक सफलत मिली।
यह भी पढ़ें: कपिलदेव मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम का अपना पुतला देखकर हुए हैरान, कहा- अनुभव बताने के लिए शब्द नहीं
Live अपडेट
# पुणे सुपरजाएंट की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी, सात रनों से हुई हार
# 19वें की दूसरी गेंद पर पुणे को छठा झटका, डेनियल क्रिस्टयान (3) पवेलियन लौटे
# 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी रन आउट, धोनी केवल पांच रन बना सके। 18 ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 136/5
# 16वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स (33) आउट। स्टोक्स ने 25 गेंदों में दो छक्के लगाए। 16 ओवर के बाद स्कोर- 126/4
# 10वें ओवर की पहली गेंद पर पुणे को लगा तीसरा झटका, 10 ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 78/3. स्टीव स्मिथ पवेलियन लौटे। शहबाज नदीम ने लिया विकेट
# पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पुणे सुपरजाएंट को दूसरा झटका, जहीर खान ने लिया राहुल त्रिपाठी (7) का विकेट। पांच ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 41/2
# पुणे को लगा पहला झटका, पहली ही गेंद पर जहीर खान ने अजिंक्य रहाणे को किया बोल्ड
# राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की पारी शुरू, अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी पारी की शुरुआत करने आए हैं
# 20 ओवर के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर- 168/8, पुणे को मिला 169 रनों का लक्ष्य
# दिल्ली डेयरडेविल्स को चौथा झटका, 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोरी एंडरसन पवेलियन लौटे। एंडरसन ने पांच गेंदों में तीन रन बनाए। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर - 129/5
# 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिल्ली को तीसरा झटका, एडम जंपा ने ऋषभ पंत को भेजा पवेलियन। पंत ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए। पंता ने अपनी पारी में दो छक्के और चार चौके लगाए। मार्लन सैमुअल्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 9 ओवर के बाद स्कोर- 83/3
# 8 ओवर के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का स्कोर- 73/2. करुण नायर 40 और ऋषभ पंत 26 रनों पर खेल रहे हैं
# तीसरे ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली डेयरडेविल्स को दूसरा झटका, श्रेयष अय्यर तीन रन बनाकर आउट। जयदेव उनदकट ने लिया विकेट। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 11/2
# तीसरे ओवर की पहली गेंद पर श्रेयष अय्यर कैच आउट, जयदेव उनदकट ने लिया विकेट। अय्यर केवल 3 रन बना सके।
# दो ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 9/1
# पहले ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली डेयरडेविल्स को पहला झटका, संजू सैमसन रन आउट
# फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
#IPL Match 52: Here are the Playing XI for @DelhiDaredevils vs. @RPSupergiants #DDvRPS pic.twitter.com/FfL6dNnb9n
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2017
टीमें:
दिल्ली डेयरडेविल्स: जहीर खान (कप्तान), अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, पैट कमिंस, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी, मार्लन सैमुअल्स
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा
यह भी पढ़ें: IPL 2017 GL Vs DD: रैना के लिए सभी सीमाएं लांघकर पहुंचा फैन, घुटनों पर बैठकर मांगा ऑटोग्राफ
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Jayanti 2024: कब है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Vaishakh month 2024 Festivals: शुरू हो गया है वैशाख माह 2024, जानें मई के महीने में आने वाले व्रत त्योहार