logo-image

MI vs RPS: कप्तान स्टीव स्मिथ की धुंआधार पारी की बदौलत पुणे ने मुंबई को दी 7 विकेट से मात

पुणे के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड पर आईपीएल का दूसरा मैच खेला जायेगा। मुंबई इंडियन्स और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में सबकी नजर महेंद्र सिंह धोनी पर टिकीं होंगी। धोनी पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर नहीं आयेंगे।

Updated on: 06 Apr 2017, 11:50 PM

नई दिल्ली:

पुणे के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल के 10सीजन के दूसरे मैच में पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे की शानदार पारी की बदौलत सुपंरजाइंट्स ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। स्मिथ ने 54 बॉल पर 84 रन की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं रहाणे ने 34 बॉल पर 60 रन की तूफानी पारी खेली।

मुंबई ने दिया 185 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने पुणे सुपरजाइंट्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा। हार्दिक पांड्या के नाबाद 35 रनों की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन बनाए। पांड्य़ा ने अपनी 15 गेंदों की पारी में चार छक्के और एक चौका जड़ा।

पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर है।

टॉस पुणे सुपरजाइंट्स ने जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में कीरन पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए। पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। रजत भाटिया को दो जबकि बेन स्टोक्स और एडन जम्पा को एक-एक विकेट मिला। पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस Vs पुणे सुपरजाइंट्स के बीच जारी मैच का लाइव अपडेट यहां देखें

लाइव अपडेट्स

- कप्तान स्टीव स्मिथ की शानदार पारी की बदौलत पुणे ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया।

- आखिरी ओवर में पुणे के कप्तान ने जड़े दो छक्के।

- आखिरी ओवर में पुणे को जीत के लिए चाहिए 13 रन।

- क्रीज पर स्टीव स्मिथ(65) और धोनी (3), पुणे को जीत के लिए 14 बॉल पर 25 रन की जरुरत

- 17 वें ओवर की समाप्ति तक पुणे का स्कोर 158/3

- महेंद्र सिंह धोनी और स्टीव स्मिथ क्रीज पर, जीत के लिए चाहिए 26 बॉल पर 40 रन

- 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर पांड्या का शिकार बनें बेन स्टोक्स, मुंबई 143/3

- 15वें ओवर की समाप्ति पुणे का स्कोर 139 रन पर 2 विकेट, जीत के लिए 30 बॉल पर 46 रन की जरुरत

- पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ की 36 बॉल में पूरी की हाफ सेंचुरी

- पुणे को जीत के लिए 35 बॉल में 52 रन की जरुरत

- स्टीव स्मिथ(37) और बेन स्टोक्स(9) की पारी की बदौलत पुणे का स्कोर 13 ओवर तक 114 रन पर 2 विकेट

- 12वें ओवर ने पुणे ने पूरे किए सौ रन, पुण को जीत के लिए चाहिए 46 बॉल पर 80 रन

- दसवे ओवर में गिरा पुणे का दूसरा विकेट, 60 रन बनाकर रहाणे हुए टिम साउदी का शिकार।

- 9 ओवर के बाद पुणे का स्कोर 82/1, अजिंक्या रहाणे की फिफ्टी। कप्तान स्टीव स्मिथ भी क्रीज पर मौजूद

- पुणे सुपरजाइंट्स की पारी शुरू, मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका। मयंक छह रन बनाकर मिशेल मैक्लेन्गन का शिकार हुए। अजिंक्य रहाणे और मयंक के बीच पहले विकेट के लिए 3.1 ओवर में 35 रनों की साझेदारी हुई 

- मुंबई इंडियंस ने पुणे के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं

- चौथी गेंद पर भी चौका और फिर अशोक डिंडा ने एक वाइड गेंद डाला। अब तक 21 रन पहली चार गेंदों से

- 20वें की पहली दो गेंदों पर दो छक्के। हार्दिक पांड्या ने जड़े ये दोनों छक्के। तीसरी गेंद पर चौका। अशोक डिंडा का ओवर चल रहा है।

- 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 154/7

- कीरन पोलार्ड पवेलियन लौटे, मुंबई को सातवां झटका, बेन स्टोक्स को मिली सीजन की पहली सफलता

- 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 137/6

- 15 वें ओवर में मुबंई को लगा छठा झटका, एडम जैम्पा ने राना को भेजा पवेलियन

- 14वें ओवर की समाप्ति तक मुंबई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन

- रजत भाटिया ने मुंबई को दिया पांचवा झटका, कुनाल पाड्या 3 रन पर आउट

- मुंबई का स्कोर 12वें ओवर में 100 के पार

- 11वें में पुणे के गेंदबाज रजत भाटिया ने मुंबई को दिया चौथा झटका, अंबाती रायडू 10 रन पर आउट

- मुंबई के 10 ओवर समाप्त, स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन

- 9 ओवर का खेल खत्म, मुंबई इंडियंस 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन

- खतरनाक साबित हो रहे मुंबई के जॉस बटलर(38) को ताहिर ने भेजा पवेलियन, एक ही ओवर में झटका दूसरा विकेट, मुंबई- 66/3

- 3 रन पर खेल रहे मुंबई के कप्तान बनें इमरान ताहिर का शिकार, मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका

- बटलर ने लगाया चौका और छक्का, मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के छठे ओवर तक 60 के पार

- चौथे ओवर में गिरा मुंबई का पहला विकेट इमरान ताहिर ने पार्थिव को भेजा पवेलियन

- स्टोक्स के पहले ही ओवर में जॉस बटलर ने जड़े दो छक्के, स्कोर 40 के पार

- बटलर ने लगाये दो चौके, मुंबई का स्कोर 2 ओवर पर 19 रन

- पहले ओवर की समाप्ति तक मुंबई का स्कोर 11 रन बिना किसी नुकसाना के

- मुंबई के बैट्समैन पार्थिव पटेल और जॉस बटलर क्रीज पर

टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), लेंडल सिमंस, जोस बटलर, अंबाती रायडू, क्रुणाल पांडे, हार्दिक पांडे, कीरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनागन, टिम साउदी।

पुणे सुपरजाइंट्स:अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रजत भाटिया, चाहर, अशोक डिंडा, इमरान ताहिर, जैम्पा

यह भी पढ़ें- IPL 10: पुणे में ओपनिंग सेरेमनी में रितेश देशमुख के डांस पर झूमे दर्शक, शाल्मली ने गाया 'बेबी को बेस पसंद है'

आईपीएल के पिछले सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को पुणे से हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल, यह पहला मौका होगा जब महेंद्र सिंह धोनी बिना कप्तानी के आईपीएल में खेलेंगे। पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी इस बार स्टीव स्मिथ के हाथों में है।

मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनके खिलाड़ी लेंडल सिमंस के लिए 2015 का सीजन काफी सफल रहा था। 2015 में मुंबई इंडियंस चैंपियन रही थी और इसमें सिंमस का अहम रोल था। वहीं जोस बटलर भी बल्ले से अपनी टीम के लिए कमाल करने का माद्दा रखते हैं।

यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में पहली बार महेन्द्र सिंह धोनी नहीं होंगे कप्तान, बतौर खिलाड़ी आयेंगे नज़र