logo-image
Live

RPS Vs GL: बेन स्टोक्स का शतक, पुणे सुपरजाएंट ने गुजरात लायंस को पांच विकेट से हराया

पुणे सुपरजाएंट और गुजरात लायंस का इस सीजन में यह दूसरा मैच है। 14 अप्रैल को खेले गए पहले मैच में लायंस ने पुणे को सात विकेट से हराया था।

Updated on: 01 May 2017, 11:38 PM

पुणे:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के 39वें मैच में बेन स्टोक्स (102 नाबाद) के धमाकेदार शतक की बदौलत पुणे सुपरजाएंट ने गुजरात लायंस को पांच विकेट से हरा दिया। पुणे के सामने जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्या था लेकिन टीम ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर 167 रन बना लिए।  

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात लायंस की पूरी टीम 19.5 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई।

गुजरात लायंस की ओर से सबसे ज्यादा इमरान ताहिर और जयदेव उनदकट ने तीन-तीन विकेट निकाले। शर्दुल ठाकुर और डेनियल क्रिस्टियान को एक-एक सफलता मिली। बता दें कि पुणे की टीम इस समय टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की काफी संभावनाएं हैं।

वहीं गुजरात आठ टीमों की अंकतालिका में छठे स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभवानाएं काफी कम हैं। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। वहीं दीपक चहर की जगह शार्दलु ठाकुर को अंतिम एकादश में जगह मिली है। 

गुजरात ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। इरफान पठान की जगह प्रदीप सांगवान को मौका मिला है। चोटिल एंड्रयू टाई के स्थान पर ड्वायन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: 5 कारण जिसने लिखी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की आईपीएल 10 में हार की स्क्रिप्ट

Live अपडेट- 

# 20वें की आखिरी गेंद पर डेनियल क्रिस्टियान ने लगाया छक्का, पुणे सुपरजाएंट ने गुजरात को पांच विकेट से हराया। बेन स्टोक्स ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली

# 19वें ओवर की पहली गेंद पर स्टोक्स ने लगाया छक्का...स्टोक्स ने पांचवी गेंद पर भी लगाया छक्का। ओवर से 16 रन आए। 19 ओवर के बाद स्कोर- 154/5. आखिरी ओवर में पुणे को जीत के लिए 8 रनों की जरूरत। स्टोक्स 98 रनों पर नाबाद हैं।

# 18 ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 137/5. अब 12 गेंदों पर पुणे को जीत के लिए 25 रनों की जरूरत। स्टोक्स 82 रनों पर नाबाद हैं

# 17वें ओवर की पहली गेंद पर पुणे सुपरजाएंट को लगा पांचवां झटका। महेंद्र सिंह धोनी बासिल थंपी की गेंद पर 26 रन बनाकर कैच आउट। धोनी ने 33 गेंदों की अपनी पारी में एक छक्का और एक चौका लगाया। अब डेनियल क्रिस्टियान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 17 ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 126/5. स्टोक्स 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

# 12 ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 80/4. बेन स्टोक्स ने लगाई फिफ्टी। स्टोक्स फिलहाल 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, धोनी 8 रन बना चुके हैं। स्टोक्स ने 40 गेंदों की पारी में तीन छक्के और चार चौके लगाए हैं 

# 11 ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 72/4. 

# 9 ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 52/4

# छठे ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी रन आउट, राहुल केवल 6 रन बना सके। छह ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 43/4. बेन स्टोक्स (27) और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर। बेन स्टोक्स 1.3 ओवर के बाद ही बल्लेबाजी करने आ गए थे। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार है जब स्टोक्स को इतनी जल्दी बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा है

# पांच ओवर के बाद पुणे सुपरजाएंट का स्कोर- 37/3

# दूसरे ओवर में बासिल थंपी को मिली सफलता, मनोज तिवारी बोल्ड। दो ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 11/3. 

# प्रदीप सांगवान ने पहले ही ओवर में रहाणे और फिर स्टीवन स्मिथ को भेजा पवेलियन। एक ओवर के बाद पुणे का स्कोर- 8/2. प्रदीप सांगवान ने पहली बार आईपीएल में पहला ओवर डाला। इससे पहले प्रदीप दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं।

# पुणे सुपरजाएंट की पारी की शुरुआत, अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने की ओपनिंग

# 19.5 ओवरों में 161 रन बनाकर ऑलआउट हुए गुजरात लायंस की टीम। पुणे को मिला 162 रनों का लक्ष्य 

# 19 ओवर के बाद गुजरात लायंस का स्कोर 155/9

# 18वें ओवर में गुजरात को लगे दो झटके। पहले जयदेव उनदकट ने ओवर की दूसरी गेंद पर जेम्स फॉल्कनर को पवेलियन भेजा और पांचवी गेंद पर प्रदीप सांगवान भी अपना विकेट गंवा बैठे। 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 148/8. दिनेश कार्तिक और बासिल थंपी क्रीज पर

# 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 146/6. दिनेश कार्तिक-18 रन जबकि जेम्स फॉल्कनर 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

# 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात को लगा छठा झटका, रविंद्र जडेजा 19 रन बनाकर आउट। 15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 135/6

# 12वें की पांचवीं गेंद पर शर्दुल ठाकुर ने ब्रेंडन मैक्कुलम को भेजा पवेलियन। मैक्कुलम 27 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट। मैक्कुलम ने अपनी पारी में दो छक्के और पांच चौके लगाए। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 109/5

# 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 101/4

# 10वें ओवर की पांचवीं और आखिरी गेंद पर गुजरात लायंस को दो झटके लगे। सबसे पहले इमरान ताहिर ने एरॉन फिंच को अपना शिकार बनाया और फिर अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए स्टीवन स्मिथ भी बोल्ड हो गए। इमरान ताहिर अब तक तीन विकेट ले चुके हैं। 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 94/4. अब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी के लिए आए हैं। ब्रेंडन मैक्कुलम 39 रन बनाकर अभी नाबाद हैं

# 9 ओवर के बाद स्कोर- 86/2

# आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर सुरेश रैना रन आउट। गुजरात लायंस को यह तीसरा झटका लगा है। इमरान ताहिर यह ओवर डाल रहे थे। बल्लेबाजी कर रहे रैना दो रन लेने की फिराक में थे, लेकिन लॉन्ग लेग और डीप मिडविकेट के पास तैनात अजिंक्य रहाणे ने एक तेज थ्रो महेंद्र सिंह धोनी की ओर फेंका और धोनी ने कोई गलती नहीं की। 8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 71/0. एरॉन फिंच बल्लेबाजी के लिए आए हैं

# छठे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात लायंस को पहला झटका। इमरान ताहिर ने लिया ईशान किशन का विकेट। किशन 24 गेंदों में 31 रन बनाकर कैच आउट हुए। किशन ने अपनी पारी में दो छक्के और तीन चौके लगाए। सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए अब आए हैं। 6 ओवर के बाद स्कोर- 55/1

# 4 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 35/0

# गुजरात लायंस की बल्लेबाजी शुरू, इशान किशन और ब्रेंडन मैक्कुलम बल्लेबाजी के लिए आए हैं। एक ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 11/0

यह भी पढ़ें: ICC रैकिंग में टीम इंडिया तीसरे स्थान पर पहुंची, बांग्लादेश से भी पीछे हैं पाकिस्तान और वेस्टइंडीज

टीमें

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और इमरान ताहिर

गुजरात लायंस: सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, ड्वायन स्मिथ, प्रदीप सांगवान , बासिल थंपी और अंकित सोनी

यह भी पढ़ें: IPL 2017: उथप्पा ने जानबूझकर सिद्धार्थ कौल को मारा कंधा, युवराज सिंह ने उठाया ये कदम

यह भी पढ़ें: 'जग्गा जासूस' के सेट पर हाथों में हाथ डाले बाहर निकले रणबीर-कैटरीना..!