मुंबई इंडियंस में लसिथ मलिंगा की वापसी, अंबाती रायुडू चोट के कारण बाहर

रायुडू को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के उद्घाटन मुकाबले में खिंचाव की समस्या हुई थी। टीम के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने ने इसकी पुष्टि कर दी है।

रायुडू को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के उद्घाटन मुकाबले में खिंचाव की समस्या हुई थी। टीम के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने ने इसकी पुष्टि कर दी है।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
मुंबई इंडियंस में लसिथ मलिंगा की वापसी, अंबाती रायुडू चोट के कारण बाहर

लसिथ मलिंगा की होगी मुंबई इंडियंस में वापसी (पीटीआई)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज और 'यॉर्कर किंग' लसिथ मलिंगा के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरों के बीच टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है। मुंबई इंडियंस के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायुडू को चोट के कारण 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा है। टीम के प्रमुख कोच महेला जयवर्धने ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Advertisment

रायुडू को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के उद्घाटन मुकाबले में खिंचाव की समस्या हुई थी। उस मैच में सुपरजाइट्स की पारी के दौरान रायुडू को स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। जब रायुडू को मैदान से बाहर ले जाया गया तब मालूम नहीं चल सका था कि उन्हें किस प्रकार की चोट लगी है।

जयवर्धने ने कहा है कि 7-8 दिन के बाद एक बार फिर रायुडू के चोट का आकलन किया जाएगा। इन आठ दिनों में मुंबई इंडियंस को 4 मैच खेलने है।

इसमें रविवार (9 अप्रैल) को मुंबई की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी। इसके बाद मुंबई को 12 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और फिर 14 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करना है। 16 तारीख को मुंबई की टीम गुजरात लायंस का मुकाबला करेगी।

यह भी पढ़ें: IPL 10: दिल्ली डेयरडेविल्स के संजू सैमसन ने पकड़ा क्रिस गेल का ऐसा शानदार कैच, देखते रह जाएंगे (वीडियो)

मंलिगा की वापसी से होगा फायदा

दूसरी ओर, मलिंगा ने बांग्लादेश के साथ बीते दिनों टी-20 मैच में शानदार हैट्रिक लगाई थी। मलिंगा अब पूरी तरह फिट हैं और उम्मीद की जा रही है कि इसका फायदा मुम्बई इंडियंस को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: जीत की राह पर वापस आने के लिए केकेआर से भिड़ेगी MI, रात 8 बजे से होगा मुकाबला

Source : News Nation Bureau

ipl 2017 ipl 10 mumbai-indians Ambati Rayudu Lasith Malinga
Advertisment