logo-image

जाने आईपीएल 10 में चौथी बार फाइनल खेलने वाली टीम मुंबई इंडियंस का कैसा रहा सफर

आईपीएल के 10 वें संस्करण में मुंबई की टीम चौथी बार फाइनल खेलेगी और तीसरी बार टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेगी, वहीं पुणे टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी।

Updated on: 21 May 2017, 10:47 AM

नई दिल्ली:

रविवार को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस और पुणे टीम आमने सामने होगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है। रविवार को होने वाले एस मैच में मुंबई चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगी।

बता दें कि मुंबई इंडियंस इससे पहले दो बार आईपीएल विनर रह चुकी है। वहीं पुणे टीम अपना पहला खिताब जीतने मैदान में उतरेगी। हालांकि पुणे टीम मुंबई को हराकर ही फाइनल में पहुंची है। ऐसे में उसके पास मनोवैज्ञानिक बढ़त है।

आईपीएल 10 के लीग राउंड में दोनों ही टीमें दो बार भिड़ी थी, जिनमें दोनों ही मैच पुणे के नाम रहे थे। फिर क्वालिफायर मुकाबले में भी मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा था। पिछले तीन मुकाबलो में हारने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर फाइनल मैच में टीम को जीत दिलाने का दबाव होगा। फाइनल की बात करने से पहले आपको बता दें कि कैसा रहा आईपीएल 10 में मुंबई इंडियंस का सफर। मुंबई इंडियंस कौन सा मैच जीती और कौन सा हारी।

और पढ़ेंः PM मोदी से मिलेंगे रजनीकांत? राजनीति में आने की अटकलें हो रही हैं तेज

आइए जानते हैं आईपीएल 10 में मुंबई इंडियंस का सफरः

आईपीएल 10 के शुरुआत में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 6 अप्रैल को राइंजिंग पुणे सुपरजायंट से महाराष्ट्र क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम, पुणे में हुआ था। इस मैच में मुंबई को पुणे ने 7 विकेट से हराया था।

दूसरा मुकाबला, 9 अप्रैल को मुंबई का कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था जिसमें मुंबई ने कोलकाता को 4 विकेट से हराकर मैच अपने नाम किया था।

तीसरा मुकाबला, 12 अप्रैल को मुंबई का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ जिसमें मुंबई ने हैदराबाद को 4 विकेट से हराया था। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हुआ था।

और पढ़ेंः BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, अनपढ़ और महामूर्ख हैं रजनीकांत

चौथा मुकाबला, 14 अप्रैल को मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 4 विकेट से हराया था।

पांचवा मुकाबला, 16 अप्रैल को मुंबई इंड़ियंस ने गुजरात लायंस को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की थी।

छठवें मुकाबला, 20 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हराया था।

सातवां मुकाबला, 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच हुआ था। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 14 रनों से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए जवाब में बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दिल्ली एक के बाद एक अपने विकेट खोती रही और 20 ओवर में 7 विकेट पर 128 रन ही बना पाई।

और पढ़ेंः कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रेड ड्रेस में हॉट दिखीं ऐश्वर्या, देखें तस्वीरें...

आठवा मुकाबला, 24 अप्रैल को मुंबई और पुणे के बीच हुआ था। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-10 में लगातार सातवीं जीत हासिल करने से रोक दिया और 3 रन से पुणे ने मैच जीत लिया।

नौवां मुकाबला, 29 अप्रैल को मुंबई और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ था। मैच को सुपर ओवर तक खींचे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)- 10 के बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात लायंस को 5 रन से हरा दिया।

दसवां मुकाबला, 1 मई को मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ था। रोहित शर्मा (नाबाद 56) की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराते हुए उसे एक और हार दी।

ग्यारहवां मुकाबला, 6 मई को मुंबई और दिल्ली के बीच हुआ। इस मैच में दिल्ली को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन मुंबई की टीम ने दिल्ली टीम को केवल 13.4 ओवर में 66 रनों पर समेट दिया।

और पढ़ेंः 'राब्ता' की रिलीज से पहले सुशांत सिंह राजपूत बोलें- लिंक-अप की अफवाहें बोरिंग गॉसिप

बारहवां मुकाबला, 8 मई को हैदराबाद से हुआ। उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के बीच खेली सनराइजर्स ने पहले मुंबई के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को बड़ा स्कोर करने से रोकते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 138 रनों पर सीमित किया। इसके बाद इस आसान से लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

तेरहवां मुकाबला, 11 मई को पंजाब और मुंबई के बीच हुआ। जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियंस के सामने 231 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी।

चौदहवां मुकाबला, 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 रन से हराया। मुंबई इंडियंस की ओर से मिले 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आखिरी ओवर में 14 रनों की जरूरत थी जबकि उसके दो बल्लेबाज बाकी थे। लेकिन ट्रेंट बोल्ट (नाबाद 5 रन) और उमेश यादव (4 रन) की जोड़ी केवल चार रन ही बटोर सकी थी।

पहला क्वालिफायर मैच, 16 मई को पुणे और मुंबई के साथ हुआ। इस मैच में पुणे ने मुंबई के सामने जीत के लिए 163 रनों का लक्ष्य रखा था। मुंबई पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी।

और पढ़ेंः जब राखी सावंत पीएम मोदी की तस्वीरों वाली हॉट ड्रेस पहनकर विवादों में घिरीं

दूसरा क्वालिफायर मैच, 19 मई को मुंबई और कोलकाता के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए कोलकाता ने 18.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। मुम्बई की ओर से कर्ण शर्मा ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में मुम्बई ने क्रूनाल पांड्या के नाबाद 45 रनों की बदौलत 14.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।