भारतीय नागरिकों को तेहरान छोड़ने की सलाह, इजरायल और ईरान में जंग के बीच भारत ने जारी की नई एडवाइजरी
जी7 ने इजरायल का समर्थन किया, ईरान को बताया 'क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का स्रोत'
ईरानी हमले से इजरायल की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी बंद
महाराष्ट्र: सुधाकर बडगुजर के बीजेपी में शामिल होने पर सस्पेंस, चंद्रशेखर बावनकुले बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं
रणदीप हुड्डा ने माता-पिता को खास अंदाज में शादी की 54वीं सालगिरह की बधाई दी
कौशल विकास में निर्धारित नियम नहीं हो सकते : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
जलयोग : प्रयागराज में योग के प्रति जागरूकता के लिए तैराकों ने किया योगासन
देशभर में मॉनसून का असर: दिल्ली में बादल, अजमेर में जलभराव, किसानों को राहत
विदेशी लीग में चमका CSK का स्टार बॉलर, 3 मैचों में झटक लिए हैं 8 विकेट

IPL 2017 final MI Vs RPS: मुंबई के रोहित शर्मा और पुणे के स्टीव स्मिथ, क्या कहता है कप्तानों का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो आईपीएल 10 में उनका प्रदर्शन उनके साख के हिसाब से नहीं रहा। 16 मैचों में अब तक रोहित ने 23.67 के औसत से 309 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
IPL 2017 final MI Vs RPS: मुंबई के रोहित शर्मा और पुणे के स्टीव स्मिथ, क्या कहता है कप्तानों का रिकॉर्ड

आईपीएल 10 फाइनल मुंबई इंडियंस बनाम पुणे सुपरजाएंट

रविवार को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस और पुणे टीम आमने सामने होगी। बता दें कि मुंबई इंडियंस इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है। रविवार को होने वाले इस मैच में मुंबई चौथी बार फाइनल खेलने उतरेगी।

Advertisment

कैसा रहा आईपीएल 10 में सफर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो आईपीएल 10 में उनका प्रदर्शन उनके साख के हिसाब से नहीं रहा। 16 मैचों में अब तक रोहित ने 23.67 के औसत से 309 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली है।

वहीं पुणे के कप्तान स्मिथ की बात करें तो उन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली है जिसने इस टीम के जीत की कहानी लिखी है। स्मिथ ने 14 मैचों में 38.47 की औसत से 421 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2017 final MI Vs RPS: खिलाड़ियों के दम पर नहीं इस वजह से आईपीएल 10 के फाइनल में पहुंची राइजिंग पुणे सुपरजाएंट !

रोहित पर भारी हैं स्मिथ

आईपीएल 10 के लीग राउंड में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स और स्मिथ की कप्तानी वाली राइजिंग पुणे सुपरजायंट दो बार भिड़ीं थी, जिनमें दोनों ही मैच पुणे के नाम रहे थे। फिर क्वालिफायर मुकाबले में भी मुंबई को हार का मुंह देखना पड़ा था. ऐसे में रोहित के खिलाफ स्मिथ का रिकॉर्ड बेहतर है।

रोहित कर चुके हैं 2 बार फाइनल में कप्तानी

मुंबई की टीम दो बार वर्ष 2113 और 2015 में आईपीएल चैंपियन रही थी। दोनों ही मौको पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा थे। जबकि पिछली बार पुणे की कप्तानी धोनी कर रहे थे तो इस बार कमान स्थिथ के हाथ में हैं। पुणे पहली बार फाइनल में पहुंची है।

यह भी पढ़ें: IPL 2017: मुबई इंडियंस Vs पुणे सुपरजाएंट के बीच मैच से पहले जानिए आईपीएल फाइनल से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

Source : News Nation Bureau

steve-smith IPL Final RPS mi Rohit Sharma ipl 2017 final
      
Advertisment