/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/17/89-DHONI.png)
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार को खएला गया मैच बेहद रोमांचक था। यह मैच धौनी जो काफी समय से अपनी खराब बल्लेबाज़ी के कारण आलोचना झेल रहे हैं उनके लिए भी बेहद खास था।
पुणे सुपरजाएंट्स के बल्लेबाज़ धोनी ने रविवार के मैच में आईपीएल 10 का सबसे लंबा छक्का जड़ा। पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर चहल की एक लेग स्पिन पर माही आगे बढ़े और पूरी जान से शॉट मारा। गेंद मिड ऑन को पार करते हुए स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। ये इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का रहा। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के महेंद्र सिंह धोनी ने बैंगलोर के खिलाफ रविवार को 25 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। धोनी ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।
और पढ़ें: IPL 2017 Live Score, DD Vs KKR: तूफानी पारी खेल रहे श्रेयश अय्यर रन आउट, दिल्ली को लगा तीसरा झटका
धोनी के इस छक्के के बाद कई क्रिकेटरों ने उनके शॉट की तारीफ की। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने ट्वीट किया, ' अभी- अभी गेंद मेरे रूम के खिड़की से आकर लगी है। क्या एम एस धौनी ने छक्का जड़ा है।
I just heard a bang on my window!! Was that the ball @msdhoni just hit from Bangalore wow boooooom.
— David Warner (@davidwarner31) April 16, 2017
बल्लेबाजी के साथ ही धोनी ने अपनी फुर्ती विकेट के पीछे भी दिखाई। बंगलुरु की पारी के दौरान 11वें ओवर में इमरान ताहिर की गेंद पर धोनी ने एबी डीविलियर्स को स्टंप किया। विकेट के पीछे एक बार फिर वही पुराना धोनी दिखा जो चंद सेकंड में गिल्लियां बिखेर देता था।
और पढ़ें: IPL 2017: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हार पर फूटा विराट का गुस्सा कहा, 'टीम जीत की हकदार नहीं'
Source : News Nation Bureau