IPL 10 में दिल्ली डेयर डेविल्स खिलाड़ी ऋषभ पंत के पिता का निधन, आईपीएल छोड़ घर पहुंचे

आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत के पिता राजेन्द्र पंत का बुधवार देर रात निधन हो गया। जिस कारण ऋषभ पंत को आईपीएल बीच में ही छोड़ कर अपने घर को रवाना होना पड़ा।

आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत के पिता राजेन्द्र पंत का बुधवार देर रात निधन हो गया। जिस कारण ऋषभ पंत को आईपीएल बीच में ही छोड़ कर अपने घर को रवाना होना पड़ा।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
IPL 10 में दिल्ली डेयर डेविल्स खिलाड़ी ऋषभ पंत के पिता का निधन, आईपीएल छोड़ घर पहुंचे

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत

आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत के पिता राजेन्द्र पंत का बुधवार देर रात निधन हो गया। जिस कारण ऋषभ पंत को आईपीएल बीच में ही छोड़ कर अपने घर को रवाना होना पड़ा।

Advertisment

युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत का अशोक नगर ढंढेरा स्थित आवास में दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। पिता की मौत की सूचना मिलते ही ऋषभ पंत घर पहुंच गए। जिसमें पिता के अंतिम संस्कार के दौरान हवा चलने से ऋषभ के हाथ-पैर झुलस गये।

यह भी पढ़ें- IPL 10 मुंबई इंडियंस Vs पुणे सुपरजाइंट्स भविष्यवाणी: रोहित शर्मा पड़ेंगे स्टीव स्मिथ पर भारी, तय है जीतेगा मुंबई!

बता दें कि देर रात राजेंद्र घर पर ही सो रहे थे। पत्नी सरोज पन्त ने जब उन्हें रात के खाने के लिए उठाया तो वह नहीं उठे। जिसके बाद उन्हें रूड़की रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली डेयरडेविल्स अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ 8 अप्रैल को खेलेगी। दिल्ली की तरफ से खेलने वाले इस खिलाडी़ ने इस रणजी सत्र में अपनी घरेलू टीम दिल्ली की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में पहली बार महेन्द्र सिंह धोनी नहीं होंगे कप्तान, बतौर खिलाड़ी आयेंगे नज़र

Source : News Nation Bureau

Rishabh Pant Delhi daredevils ipl 2017 ipl 10
      
Advertisment