/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/05/20-punesmith.jpg)
हाल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच के दौरान दोनों ओर से खूब तल्खी देखने को मिली थी। विवादों में स्टीव स्मिथ भी आए थे। अब हालांकि, आईपीएल की शुरुआत के साथ स्मिथ का एक नया रूप भी देखने को मिला।
आईपीएल-10 में स्मिथ दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की जगह पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। जाहिर है उनका ड्रेस भी ऑस्ट्रेलियाई जर्सी से अलग होगा।
अब अगले 47 दिनों तक वह पुणे के हैं और पुणे के रंग में नजर भी आने लगे हैं। इसका नजारा तब दिखा जब पुणे की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से मराठी कपड़े किए स्मिथ की तस्वीर ट्वीट की।
इस तस्वीर में स्मिथ के साथ पुणे के एक और खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे भी हैं। इस ट्वीट में लिखा है, 'आप स्टिव स्मिथ के नए पुणेरी अवतार के बारे में क्या सोचते हैं? हम ये पसंद है!'
यह भी पढ़ें: IPL 10: विराट कोहली से डेविड वॉर्नर तक, ट्विटर के ये मजेदार इमोजी लीग को देंगे नया रंग
What do you think of @stevesmith49 's new Puneri avatar? We are loving it! 😍 pic.twitter.com/HnxV5dQR6a
— RisingPuneSupergiant (@RPSupergiants) April 3, 2017
Steve Smith emotional connect with Puneites👌and that too in Local language Marathi🤗👏👏 pic.twitter.com/EEd7nZhf7Z
— Sunandan Lele (@sunandanlele) April 4, 2017
इतना ही नहीं स्मिथ ने मराठी भाषा में पुणे का समर्थन करने की अपील करते हुए एक वीडियो संदेश भी दिया। स्मिथ ने मराठी में कहा, 'आप्लया टीम ला सपोर्ट कारा' (अपनी टीम का समर्थन करें)।
यह भी पढ़ें: IPL 10: एमी जैक्सन के ठुमकों के साथ आगाज, डेढ़ महीने चलेगा क्रिकेटेंमेंट, क्रिकेटेंमेंट और सिर्फ क्रिकेटेंमेंट
Source : News Nation Bureau