/newsnation/media/media_files/2026/02/22/indaw-vs-banaw-2026-02-22-19-32-25.jpg)
INDAW vs BANAW Photograph: (Image Source: X/BCCI Women)
INDAW vs BANAW: एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 134 रन को सफलतापूर्वक डिफेंड किया और 46 रन से मैच जीत लिया. इसी के साथ राधा यादव की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज कर ली है. राधा यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की इस खिताबी जीत पर सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है.
बांग्लादेश हुई 88 रन पर ऑलआउट
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 22, 2026
The Radha Yadav-led India A team clinch the #WomensRisingStarsAsiaCup title 🇮🇳 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BazaDT9PQDpic.twitter.com/aCKmZ8w5aO
भारत के दिए 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेस की टीम 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर ऑलआउट हो गई. टीम मिलकर 100 रन तक भी नहीं पहुंच सकी और 88 के स्कोर पर ही सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से शमीमा सुल्ताना ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो महज 20 रन बनाकर ही आउट हो गईं.
वहीं, शर्मिन सुलताना 18, कप्तान फातिमा खातून 14 और सादिया अख्तर 10 रन बनाकर आउट हो गईं. इस तरह बांग्लादेश की टीम 88 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और 46 रन से मैच हार गई.
𝐂𝐑𝐎𝐖𝐍 𝐒𝐓𝐀𝐘𝐒 𝐇𝐎𝐌𝐄 👑🇮🇳
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) February 22, 2026
India A rose when it mattered most and defended their title vs Bangladesh A 🏆🔥#SonySportsNetwork#GirlsRising | DP World Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 pic.twitter.com/HtTttqH0mL
भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन ही बनाए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक इस स्कोर को डिफेंड किया और खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया के लिए प्रेमा रावत ने 3, सोनिया मेंधिया और तनुजा कुंवर ने 2-2 विकेट लिए. साइमां ठाकोर, मिन्नु मनी और राधा यादव ने 1-1 विकेट चटकाए.
भारत ने बनाए थे 134/7 रन
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 22, 2026
Crucial knocks from Tejal Hasabnis and captain Radha Yadav in the final 👏 👏
Over to the bowlers 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BazaDT9PQD#WomensRisingStarsAsiaCuppic.twitter.com/vkU5ag7Hlv
बैंकॉक स्थित टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी और टीम 20 ओवरों में 134 रन ही बना सकी है.
भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि नंदिनी कश्यप 8, वृंदा दिनेश 19, अनुष्का शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गईं. राधा यादव और तेजस हसबनिस के बीच 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. मगर, तेजस 51 और राधा 36 रन पर ही आउट हो गईं. तनुजा 1 और प्रेमा रावत 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने अपनी X वाइफ और बेटे को दिया 4 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट, तो यूजर्स करने लगे जमकर तारीफ
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us