INDWA VS BANWA: तेजल हसबनीस ने लगाई फिफ्टी, फाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 135 रनों का लक्ष्य

INDWA VS BANWA: फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी की और 135 रन बना लिए हैं. अब बल्लेबाजों ने अपना काम कर लिया है और भारत को जिताने का जिम्मा बांग्लादेश पर है.

INDWA VS BANWA: फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी बल्लेबाजी की और 135 रन बना लिए हैं. अब बल्लेबाजों ने अपना काम कर लिया है और भारत को जिताने का जिम्मा बांग्लादेश पर है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
INDWA VS BANWA

INDWA VS BANWA

INDWA VS BANWA: भारत और बांग्लादेश के बीच एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, 20 ओवर में टीम इंडिया ने 134 रन बनाए हैं. अब बांग्लादेश की टीम 135 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी. तो वहीं, भारतीय गेंदबाज 134 रनों को डिफेंड करने मैदान पर उतरेंगे.

Advertisment

भारतीय टीम ने बनाए 134/7 रन

बैंकॉक स्थित टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी और टीम 20 ओवरों में 134 रन ही बना सकी है.

भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी, क्योंकि नंदिनी कश्यप 8, वृंदा दिनेश 19, अनुष्का शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गईं. राधा यादव और तेजस हसबनिस के बीच 69 रनों की पार्टनरशिप हुई. मगर, तेजस 51 और राधा 36 रन पर ही आउट हो गईं. तनुजा 1 और प्रेमा रावत 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

तेजस हसबनिस ने लगाई फिफ्टी

बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही. मगर, तेजस हसबनिस की अर्धशतकीय पारी ने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया. तेजस ने 34 गेंदों पर 51 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए. उनकी स्ट्राइक रेट 150 की रही..

बांग्लादेश की ओर से हुई अच्छी गेंदबाजी

भारत के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में बांग्लादेश की ओर से अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली. कप्तान फातिमा खातून ने कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 25 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. वहीं, फरजाना एस्मिन और फातिमा जहां सोनिया ने 1-1 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने अपनी X वाइफ और बेटे को दिया 4 करोड़ का लग्जरी गिफ्ट, तो यूजर्स करने लगे जमकर तारीफ

IND vs BAN
Advertisment