#NayiSoch: देखें पहली बार मां के नाम की जर्सी में उतरी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पांचवे वनडे मैच में एक नया और अनोखा इतिहास बना।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पांचवे वनडे मैच में एक नया और अनोखा इतिहास बना।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
#NayiSoch: देखें पहली बार मां के नाम की जर्सी में उतरी टीम इंडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पांचवे वनडे मैच में एक नया और अनोखा इतिहास बना। विशाखापत्तनम के मैदान पर आज सभी खिलाड़ी एक नई जर्सी में नजर आये। जिसमें लिखा था उनकी मां का नाम। ऐसा क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 'नई सोच' के साथ धोनी, कोहली और रहाणे ने जर्सी के पीछे लिखा मां का नाम

पूरी टीम मां के नाम की जर्सी पहनकर उतरी

इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपनी मां के नाम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हैं। धोनी ने कहा कि वो हर बार अपने पिता के नाम की जर्सी पहनते हैं। लेकिन इस बार खिलाड़ी अपनी मां को याद कर मैदान पर खेलेंगे। ये सबके लिए बेहद ही भावुक लम्हा है। हाल ही में इसे लेकर एक विज्ञापन भी सामने आया था। जिसमें यह मां के नाम की जर्सी पहने दिखे थे।

नई सोच' के साथ धोनी, कोहली की नई जर्सी

विराट कोहली की टी-शर्ट पर उनकी मां सरोज का नाम लिखा था। वहीं भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की टी-शर्ट पर देवकी लिखा था, जो धोनी की मां का नाम है। बीसीसीआई ने क्रिकेटर्स के करियर में मां के योगदान के मद्देनजर दिवाली के मौके पर खिलाड़ियों की जर्सी पर मां का नाम लिखने का फैसला किया।

Source : News Nation Bureau

New Jersey mahendra-singh-dhoni ind-vs-nz Virat Kohli Ajinkya Rahane vishakapatnam
Advertisment