/newsnation/media/media_files/2024/12/26/J6sp102ZZzAyWiXeoptM.jpg)
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन से खेल जगह में शोक की लहर (Social Media)
Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया है. आज यानी गुरुवार देर रात मनमोहन सिंह की अचानक से तबीयत खराब होने चलते उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया था. जहां 92 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली. उनके निधन की खबर से खेल जगत भी दुखी है. कई खिलाड़ियों ने उनके निधन पर शोक जताया है.
मनमोहन सिंह के निधन पर वीरेंद्र सहवाग ने जताया दुख
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शोक जताया है. उन्होंने X पर लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति.
My heartfelt condolences on the passing away of our former Prime Minister Shri Manmohan Singh ji.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 26, 2024
Om Shanti 🙏🏼 pic.twitter.com/uPkmiCm5C4
युवराज सिंह ने जताया शोक
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह भी मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर दुखद. एक दूरदर्शी नेता और सच्चे राजनेता, जिन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.
Sad news of the passing of Dr. Manmohan Singh Ji. A visionary leader and a true statesman who worked tirelessly for India’s progress. His wisdom and humility will always be remembered. My heartfelt condolences to his loved ones. 🙏 #ManmohanSingh ji
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) December 26, 2024
इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया. कांग्रेस नेता और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने भी दुख जताया.
Saddened by the news of sudden demise of former Prime Minister, a thorough gentleman, and a visionary leader, Dr. Manmohan Singh Ji 💔💔What truly set him apart was his calm and steady leadership in times of crisis, his ability to navigate complex political landscapes, and his… pic.twitter.com/WKbjrnADJQ
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) December 26, 2024
Sad to learn about the demise of our former Prime Minister Shri Manmohan Singh ji. Heartfelt condolences to his family and loved ones.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 26, 2024
On Shanti 🙏🏼 pic.twitter.com/09tKVnUBdf
भारत ने आज एक ऐसे महानायक को खो दिया, जिन्होंने अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता, सादगी और दूरदृष्टि से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे एक विचारक, अर्थशास्त्री और सच्चे देशभक्त थे।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) December 26, 2024
उनकी शांत नेतृत्व शैली और आर्थिक दूरदृष्टि ने 1991… pic.twitter.com/JDoXy8PvmV