Republic Day : सचिन से शमी तक...देशभक्ति के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day : सचिन से शमी तक...देशभक्ति के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day : सचिन से शमी तक...देशभक्ति के रंग में रंगे भारतीय क्रिकेटर्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

author-image
Sonam Gupta
एडिट
New Update
indian cricketers celebrate republic day

indian cricketers celebrate republic day( Photo Credit : Social Media)

Republic Day : भारत में आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ देश के सशस्त्र बलों की शक्ति का गवाह बना. जहां, एक ओर झंडारोहण कर लोग गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर भी हर कोई इस मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देता नजर आ रहा है. वहीं, क्रिकेट के गलियारों से भी तमाम दिग्गज फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आ रहे हैं. तो आइए आपको भी दिखाते हैं वो पोस्ट...

Advertisment

सचिन तेंदुलकर ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सोशल मीडिया पर लिखते हुए- आज हमारे गणतंत्र होने के 74 वर्ष पूरे हे गए हैं. इस खास दिन पर आइए विविधता में एकता को अपनाते हुए हम अपने देश के इतिहास का सम्मान करें. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं...

सुरेश रैना ने लिखा- आज हमारे गणतंत्र होने के 74 वर्ष पूरे हे गए हैं. इस स्पेशल डे पर आइए विविधता में एकता को अपनाते हुए हम अपने देश के इतिहास का सम्मान करें. आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं...

हरभजन सिंह ने लिखा- आइए विविधता में एकता के सिद्धांतों का सम्मान करें और हमें जो स्वतंत्रता मिली है उसे संजो कर रंखे. हमारा देश लगातार प्रगति करें और हम प्रेरित होते रहे.

गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा- सदियों तक गूंजेगी हमारे देश की कहानी, गर्व है की हम हैं हिंदुस्तानी....

 भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिखा- भारतीय होने का गौरव आपके दिल को खुशी और दर्व से भरे. आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...

टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह ने लिखा- सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. लोकतंत्र और देशभक्ति की भावना बढ़ती रहें...

Source : Sports Desk

sports news in hindi cricket news in hindi Republic Day 2024 Indian Republic Day gantantra diwas 2024 India 75th Republic Day cricketers wishes on Republic day
      
Advertisment