/newsnation/media/media_files/2026/02/15/cricketer-wishes-maha-shivratri-2026-2026-02-15-11-41-19.jpg)
Cricketer wishes Maha shivratri 2026 Photograph: (x/Rishabh Pant and AI Image)
Cricketer wishes Maha shivratri 2026 : आज पूरे भारत वर्ष में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. भक्त देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया रहे हैं. महाशिवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मनाई जाती है. इस रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. ऐसे में भगवान शिव और माता पार्वती के भक्त इस पर्व को मनाते हैं. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं हैं, वो भी महाशिवरात्रि का पर्व मना रहे हैं. उन्होंने देशवासियों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शुभकामनाएं भी दी हैं.
भारतीय क्रिकेटर्स ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है. पंत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'हर हर महादेव... इस महाशिवरात्रि पर सभी को शांति और शक्ति की कामना'.
Har Har Mahadev... Wishing everyone peace and strength this Maha Shivratri 🙏
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) February 15, 2026
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा आप और आपके परिवार पर बना रहे. आप सभी को महाशिवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हर हर महादेव'.
May Lord Shiva’s divine blessings always be with you and your family.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 15, 2026
Wishing you all a very Happy Mahashivratri.
Har Har Mahadev🔱 pic.twitter.com/xVYnp7ZpO4
भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने एक्स पर लिखा, 'ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव. जटाधारी जो ध्यान करते हैं, नाचते हैं, घुलते हैं और नष्ट करते हैं. परम योगी, तूफान के भीतर की शांति, सभी प्रवाह का स्रोत. महाशिवरात्रि हमें याद दिलाती है कि मुक्ति बाहर नहीं, भीतर है'.
ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव॥
— Jhulan Goswami (@JhulanG10) February 15, 2026
The Jatadhari who meditates, dances, dissolves and destroys.
The ultimate yogi, the calm within the storm, the source of all flow.
Mahashivaratri reminds us that liberation is not outside, it is within 🌺#Mahashivratri2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने लिखा, 'हाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। महादेव आपके सभी कष्टों का निवारण करें और आपको धर्म, साहस एवं सफलता के मार्ग पर अग्रसर रखें. ॐ नमः शिवाय. हर हर महादेव'.
करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा।
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 15, 2026
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्॥
विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्व।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि का… pic.twitter.com/IcJQ1BJkjz
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भगवान शिव की एक वीडियो शेयर करते हुए हर हर महादेव लिखा कर शभुकामनाएं दीं.
Har Har Mahadev 🙌#HappyMahaShivratripic.twitter.com/gHSX2t0XbT
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 15, 2026
इन क्रिकेटर्स ने भी पोस्ट कर दी शुभकामनाएं
*शिव ही सत्य हैं*,
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) February 15, 2026
*शिव ही सुंदर हैं*,
*शिव ही अनंत हैं*।
हम सभी के जीवन में शिव जैसी स्थिरता,
गंगा जैसी पवित्रता
और नंदी जैसी निष्ठा आए।🕉️🙌
आपको सपरिवार महाशिवरात्रि की अनंत मंगलकामनाएँ।🙏🙏
#Mahashivratripic.twitter.com/FxdvVtwDea
On Mahashivratri, may the grace of Lord Shiva give you strength when you feel broken, light when you feel lost, and peace when your heart feels heavy.
— MithunManhas5 (@MithunManhas) February 15, 2026
May the divine blessings of Lord Shiva fill your life with peace, strength, and prosperity.
Har Har Mahadev. 🔱🕉️… pic.twitter.com/0gfisFiZWm
ये भी पढ़ें :IND vs PAK: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच? क्या कोलंबो में बारिश बिगाडेगी खेल, जानिए वेदर रिपोर्ट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us