श्रीलंका दौरे पर गये भारतीय टीम के इस खिलाड़ी की स्विमिंग पुल में डूबने से हुई मौत

इस बीच एक दुखद खबर आई है। भारत की अंडर-17 क्रिकेट टीम के एक प्लेयर की मौत हो गई है।

इस बीच एक दुखद खबर आई है। भारत की अंडर-17 क्रिकेट टीम के एक प्लेयर की मौत हो गई है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
श्रीलंका दौरे पर गये भारतीय टीम के इस खिलाड़ी की स्विमिंग पुल में डूबने से हुई मौत

भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है। टीम इंडिया ने पहले श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया और वनडे सीरीज में 5-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया। आज टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ T-20 मैच खेलने उतरेगी।

Advertisment

इस बीच एक दुखद खबर आई है। भारत की अंडर-17 क्रिकेट टीम के एक प्लेयर की मौत हो गई है। भारतीय टीम के अंडर 17 टीम भी इस वक्त श्रीलंका के दौरे पर है।

अंडर17 टीम का एक 12 साल के खिलाड़ी का स्विमिंग पुल में डूबने की वजह से मौत हो गई।

यह घटना कल शाम मंगलवार को तब हुई जब 12 साल का भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीलंका के एक पमूनुगमा नाम के होटल में अपने अन्य 3 साथी खिलाड़ियों के साथ पूल में तैर रहा था। लेकिन अचानक तैरते-तैरते लड़का स्विमिंग पुल में ही डूब गया। इसके बाद जब लड़के को स्विमिंग पुल से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और दुर्भाग्यवस लड़के की मृत्यु हो गई थी।

और पढ़ें: गौरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों पर SC सख्त, राज्यों को नोडल ऑफिसर नियुक्त करने का आदेश

खबरों की माने तो मृत क्रिकेटर गुजरात का है। अंडर -17 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का हिस्सा बनने के लिए लड़का श्रीलंका आया था।

और पढ़ें: पीएम ने रोहिंग्या मुस्लिमों पर जताई चिंता, कहा-भारत म्यांमार की चुनौतियों को समझता है

Source : News Nation Bureau

INDIA srilanka cricketer died
      
Advertisment