IND vs NED: भारत ने जीता टॉस, नीदरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ 2 बड़ा बदलाव

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है.

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर नीदरलैंड्स को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया है.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NED

IND vs NED Photograph: (ICC)

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी नीदरलैंड्स पहले गेंदबाजी करेगी. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है.

Advertisment

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वाशिंगटन सुंदर को मिली जगह

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुआ है. कुलदीप यादव प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. वहीं अक्षर पटेल को आराम दिया गया है. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. सुंदर इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलेंगे.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

नीदरलैंड्स की प्लेइंग 11: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर, कप्तान), जैच लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, नोआ क्रोज़.

IND vs NED
Advertisment