कोलकाता टेस्ट: श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 165/4

श्रीलंका हालांकि अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर 172 रनों से सात रन पीछे है।

श्रीलंका हालांकि अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर 172 रनों से सात रन पीछे है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
कोलकाता टेस्ट: श्रीलंका ने पहली पारी में बनाए 165/4

श्रीलंका के खिलाफ विकेट लेने के बाद खुशी मनाते भारतीय खिलाड़ी (फोटो- @BCCI)

श्रीलंका ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी जारी पहले टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेहमान टीम ने तीसरे दिन शनिवार का अंत चार विकेट के नुकसान पर 165 रनों के साथ किया।

Advertisment

स्टम्प्स तक दिनेश चंडीमल 13 और निरोशन डिकवेला 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका हालांकि अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर 172 रनों से सात रन पीछे है।

इससे पहले पांच विकेट के नुकसान पर 74 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम कुल 172 रन ही बना सकी। उसके लिए चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। अंत में रिद्धिमान साहा (29), रवींद्र जडेजा (22), भुवनेश्वर कुमार (13), मोहम्मद शमी (24) ने अहम योगदान दिया।

श्रीलंका को लाहिरू थिरिमान्ने (51), एंजेलो मैथ्यूज (52) ने मजबूती दी और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की।

श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने चार विकेट लिए। भारत की तरफ से भुवनेश्वर और उमेश यादव ने दो-दो विकेट लिए हैं।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : IANS

Eden Gardens Umesh Yadav India VS Sri Lanka Wriddhiman Saha
      
Advertisment