Ind Vs SL: श्रीलंका ने भारत को हराया तो बन गए ये बड़े रिकॉर्ड

भारत ने श्रीलंका को केवल 113 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को मेहमान टीम ने बड़ी आसानी से 20.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ने श्रीलंका को केवल 113 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को मेहमान टीम ने बड़ी आसानी से 20.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
Ind Vs SL: श्रीलंका ने भारत को हराया तो बन गए ये बड़े रिकॉर्ड

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने वाली टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में पहले वनडे में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाज़ों ने खराब प्रदर्शन किया। पूर्व कप्तान एम एस धोनी को छोड़कर पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

Advertisment

भारत ने श्रीलंका को केवल 113 रन का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को मेहमान टीम ने बड़ी आसानी से 20.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने कई महत्वपुर्ण रिकॉर्ड बनाए..

1- श्रीलंका को पिछले 8 साल में पहली बार भारत में जीत मिली है। इससे पहले किसी भी वनडे मैच में श्रीलंका ने 18 दिसंबर, 2009 को नागपुर में भारत को हराया था।

2-इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहे। श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ कुल 13 मेडन ओवर फेंके जो कि भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1975 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और 1981 में ऑकलैंड के मैदान पर न्यूजीलैंड के नाम था। दोनों टीनों ने 12-12 मेडन ओवर फेंके थे।

3- धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ 112 रन अपने घर पर भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम पने घर पर 1986 में कानपुर के मैदान पर 76 और 1993 में अहमदाबाद के मैदान पर 100 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। अब श्रीलंका के खिलाफ धर्मशाला में टीम 112 रनों पर ऑलआउट हो गई जो कि अपने घर पर तीसरा सबसे स्कोर पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड है।

भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे बुधवार को है। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज में वापसी करना चाहेगी तो वहीं श्रीलंका दूसरा वनडे जीतकर 3 मैचों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

Source : News Nation Bureau

INDIA srilanka record
      
Advertisment