/newsnation/media/media_files/2025/11/15/ind-vs-sa-1st-test-day-2-live-updates-2025-11-15-11-07-19.jpeg)
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम पहले ही दिन 159 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में भारतीय टीम दूसरे दिन 189 रनों पर ऑलआउट हुए. अब दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 63 रनों की लीड लिया है.
- Nov 15, 2025 19:51 IST
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 63 रनों की बढ़त
कोलकाता टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. यह मैच लगता है कि तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा. साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म तक दूसरी पारी में 93 रन बनाकर 7 विकेट गंवा दिए हैं. साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 63 रनों का लीड लिया है. कप्तान टेम्बा बावुमा से अब साउथ अफ्रीकी टीम का आखिरी उम्मीद होगी. बावुमा 29 रन और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए. वहीं अक्षर पटेल को एक सफलता मिली.
- Nov 15, 2025 16:25 IST
91 रन पर साउथ अफ्रीका ने गंवाया 7वां विकेट
कोलकाता टेस्ट ऐसा लग रहा है कि तीसरे दिन के शुरू होते ही खत्म हो जाएगा. आज दूसरा दिन का तीसरा सेशन खेला जा रहा है और साउथ अफ्रीकी की दूसरी पारी में 91 रन पर ही 7 विकेट गिर चुके हैं. यानसेन को कुलदीप यादव ने पवेलियन भेजा. साउथ अफ्रीका ने अब तक सिर्फ 61 रनों का लीड लिया है. इस वक्त कप्तान टेम्बा बावुमा 29 रन बनाकर नाबाद हैं.
- Nov 15, 2025 16:10 IST
कोलकाता टेस्ट में बुरा हालत में साउथ अफ्रीका
कोलकाता टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की हालत खराब है. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने 75 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं. क्रीज पर अब कप्तान टेम्बा बावुमा 26रन और मार्कन यानसेन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं भारतीय स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाए हैं. साउथ अफ्रीकी टीम ने 57 रनों की लीड ली है.
- Nov 15, 2025 15:39 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: रवींद्र जडेजा ने लिया चौथा विकेट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स को रवींद्र जडेजा ने आउट किया, स्टब्स ने 18 गेंदों में 5 रन बनाए. जडेजा ने इस पारी का चौथा विकेट लिया.|| दक्षिण अफ्रीका - 60/5
- Nov 15, 2025 15:31 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: टेम्बा बवूमा ने संभाली पारी
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कप्तान टेम्बा बवूमा ने लड़खड़ाई पारी को थोड़ा संभाल लिया है, उन्होंने 41 गेंदों में 19 रन बना दिए हैं || दक्षिण अफ्रीका - 60/4
- Nov 15, 2025 15:11 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में झटके 2 विकेट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: पारी के 17वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके, पहले उन्होंने वियान मुल्डर को आउट किया और फिर अगली 2 गेंदों में टोनी डिजॉर्जी को चलता कर दिया || दक्षिण अफ्रीका - 40/4
- Nov 15, 2025 15:09 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: रवींद्र जडेजा ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: रवींद्र जडेजा ने वियान मुल्डर को आउट कर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई. वियान ने 30 गेंदों में 11 रन बनाए || दक्षिण अफ्रीका - 38/3
- Nov 15, 2025 15:01 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की बढ़त
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया की ओर से हासिल की गई 30 रन की बढ़त को काट दिया है. अब क्रीज पर वियान मुल्डर और टेम्बा बवूमा मौजूद हैं || दक्षिण अफ्रीका - 38/2
- Nov 15, 2025 14:44 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने एडन मारक्रम को चलता किया. उन्होंने 23 गेंदों में 4 रन बनाए || दक्षिण अफ्रीका - 26/2
- Nov 15, 2025 14:37 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: टी-ब्रेक के बाद शुरू हुई दक्षिण अफ्रीका की पारी
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: चाय काल के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है. वियान मुल्डर और एडन मारक्रम क्रीज पर टिके हुए हैं || दक्षिण अफ्रीका - 25/1
- Nov 15, 2025 14:13 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई, उन्होंने 7वें ओवर की चौथी गेंद पर रियान रिकल्टन को चलता कर दिया. || दक्षिण अफ्रीका - 18/1
- Nov 15, 2025 14:10 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: मारक्रम और रिकल्टन की अच्छी शुरुआत
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: पहले 6 ओवर में दक्षिण अफ्रीका टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया है, एडन मारक्रम और रियान रिकल्टन ने संभली हुई शुरुआत की. || दक्षिण अफ्रीका - 16/0
- Nov 15, 2025 13:54 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत कर रहे हैं कप्तानी, दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: शुभमन गिल चोटिल होने के चलते फील्डिंग करने नहीं आए हैं, ऐसे में उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू. || दक्षिण अफ्रीका - 4/0
- Nov 15, 2025 13:37 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 189 पर सिमटी टीम इंडिया की पारी
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 9 विकेट के नुकसान पर टीम इंडिया ने बनाए 189 रन, शुभमन गिल चोटिल होने के चलते बल्लेबाजी करने नहीं आए || भारत - 189/9
- Nov 15, 2025 13:25 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: मोहम्मद सिराज का विकेट गिरा
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: मोहम्मद सिराज सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए, मार्को यान्सेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया || भारत - 187/8
- Nov 15, 2025 13:17 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: अक्षर के साथ सिराज क्रीज पर
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: अक्षर पटेल के साथ अब मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं, दोनों ने क्रमश: 14* और 1* रन का योगदान दिया है || भारत - 184/7
- Nov 15, 2025 13:03 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: टीम इंडिया को लगा 7वां झटका
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कुलदीप यादव के रूप में टीम इंडिया को 7वां झटका लगा. मार्को यान्सेन के खिलाफ उन्होंने लेग स्टम्प की गेंद को छेड़ा और गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई || भारत - 172/7
- Nov 15, 2025 12:55 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: रवींद्र जडेजा हुए आउट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 55वें ओवर की तीसरी गेंद पर साइमन हार्मर ने रवींद्र जडेजा को आउट किया, वह LBW आउट हुए. जडेजा ने 47 गेंदों में 27 रन की पारी खेली || भारत - 171/6
- Nov 15, 2025 12:34 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: भारतीय टीम ने हासिल की बढ़त
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 50वें ओवर में टीम इंडिया ने बढ़त हासिल की, रवींद्र जडेजा (22*) और अक्षर पटेल (1*) क्रीज पर मौजूद है || भारत - 164/5
- Nov 15, 2025 12:24 IST
जडेजा और जुरेल के बीच पनप रही साझेदारी
रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनर रही है, जो भारत को शुरुआती झटकों से बाहर ला सकती है. इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश होगी की बड़ा स्कोर बनाएं और साउथ अफ्रीका पर पहली पारी के आधार पर लीड लें.
- Nov 15, 2025 11:34 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: पहले सेशन का खेल हुआ खत्म
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: पहले सेशन का खेल हुआ खत्म, भारत ने 138 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रमश: 11 और 5 रन बनाकर नाबाद हैं || भारत - 138/4
- Nov 15, 2025 11:27 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत का विकेट गिरा
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत ने 24 गेंदों में 27 बनाकर आउट हुए, पारी के 44वें ओवर की चौथी गेंद पर कॉर्बिन बॉश ने उन्हें बॉउन्सर पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करवाया. || भारत - 136/4
- Nov 15, 2025 11:22 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत ने शुरू की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत ने अपनी पारी में चौथा गेयर लगा दिया है, सिर्फ 22 गेंदों में उन्होंने 27 रन बना डाले हैं. || भारत - 131/3
- Nov 15, 2025 11:10 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 40वें ओवर में केशव महाराज ने केएल राहुल को चलता कर दिया. राहुल ने 119 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए. || भारत - 109/3
- Nov 15, 2025 11:00 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने केशव महाराज के खिलाफ 38वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा || भारत - 105/2
- Nov 15, 2025 10:48 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: शुभमन गिल हुए चोटिल
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 35वें ओवर में शुभमन गिल ने साइमन हार्मर को चौका जड़ा. ये शॉट खेलते ही उन्हें गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ. जिसके बाद फिजियो के साथ उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. || भारत - 79/2
- Nov 15, 2025 10:38 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: टीम इंडिया ने गंवाया दूसरा विकेट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates:वाशिंगटन सुंदर के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा, उन्होंने 82 गेंदों में 29 रन बनाए. 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर साइमन हार्मर ने उन्हें चलता किया. || भारत - 75/2
- Nov 15, 2025 10:31 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: 1 घंटे में नहीं गिरा कोई विकेट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: केएल राहुल (27*) और वाशिंगटन सुंदर (22*) ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को थकाना शुरू कर दिया है. पहले 1 घंटे में मेहमानों को कोई सफलता नहीं मिली. || भारत - 74/1
- Nov 15, 2025 09:51 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: विकेट को तरसा दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दूसरे दिन 5 ओवर का खेल हो चुका है, अभी भी दक्षिण अफ्रीका 1 भी सफलता लेने में कामयाब नहीं हो पाया. || भारत - 46/1
- Nov 15, 2025 09:36 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: केएल राहुल ने पूरे किए 4000 टेस्ट रन
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: केएल राहुल ने 17 रन बनाते ही अपने टेस्ट करियर के 4000 रन पूरे कर लिए हैं. || भारत - 41/1
- Nov 15, 2025 09:35 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: क्रीज पर उतरे वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है, वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतर चुके हैं.
- Nov 15, 2025 09:19 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: जसप्रीत बुमराह ने खोला था पंजा
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका को 159 के स्कोर पर समेटने में जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए.
- Nov 15, 2025 09:17 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: कुछ ही देर में शुरू होगा मैच
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: दूसरे दिन का खेल 9:30 बजे शुरू हो जाएगा. केएल राहुल (13*) और वाशिंगटन सुंदर (6*) पारी की शुरुआत करने के लिए उतरेंगे.
- Nov 15, 2025 09:16 IST
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: वाशिंगटन सुंदर का नंबर-3 पर टेस्ट
IND vs SA 1st Test Day 2 Live Updates: ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पर अतिरिक्त भरोसा दिखाते हुए टीम प्रबंधन ने उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा है. अब उनके ऊपर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us