INDvsNZ इंदौर टेस्ट: कप्तान कोहली और रहाणे के नाम रहा तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन, क्लीप स्वीप करने की ओर बढ़ रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पारी 557 रन पर घोषित कर दी है।
नई दिल्ली:
भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया है। टीम इंडिया ने अपनी पारी 557 रन पर घोषित कर दी है। भारत ने 5 विकेट गंवाकर 557 से रन बना लिए है। कप्तान कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 211 रन (366 गेंद) बनाये। वहीं कप्तान का साथ देते हुए अजिंक्य रहाणे ने भी शतक जड़ा। अजिंक्य रहाणे ने भी शानदार पारी खेलते हुए 188 रन(381 गेंद) बनाए।
इससे पहले कल कप्तान कोहली ने शतक बनाया था। उन्होंने अपना 13वां टेस्ट शतक जड़ा और 103 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसके बाद खेल के दूसरे दिन जे एस पटेल ने उन्हें LBW आउट कर दिया।
फिलहाल टीम इंडिया सिरीज़ में दो-शून्य की बढ़त बना चुकी है। भारतीय टीम अब न्यूज़ीलैंड को क्लीन स्वीप के इरादे से अंतिम मुकाबला को खेल रही है।
LIVE UPDATES
भारत का स्कोर 557/5
अजिंक्य रहाणे ने बनाया शतक
विराट ने बनाया दोहरा शतक
विराट कोहली 211 रन बनाकर आउट
अजिंक्य रहाणे 188 रन बनाकर लौटे पवेलियन
टीम इंडिया ने 557 पर पारी घोषित की
दूसरे दिन का खेल ख़त्म, न्यूज़ीलैंड- 28/0
टीमें:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), गौतम गंभीर, मुरली विजय, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन।
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन, (कप्तान) रॉस टेलर, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्ची, मिशेल सैंटनर, नील वागनर, बीजे वाटलिंग, ट्रेंट बोल्ट और जीतन पटेल।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य