Video: रिद्धिमान साहा ने स्टीव स्मिथ के साथ मैदान पर की ऐसी हरकत जिसे देखकर आपको भी आ जायेगी हंसी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच। रांची टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार पारी खेलते हुए अपने करियर का 19वां शतक लगाया।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
Video: रिद्धिमान साहा ने स्टीव स्मिथ के साथ मैदान पर की ऐसी हरकत जिसे देखकर आपको भी आ जायेगी हंसी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच। रांची टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार पारी खेलते हुए अपने करियर का 19वां शतक लगाया। स्टीव स्मिथ की इस पारी के दौरान एक ऐसा पल आया जब विकेटकीपर साहा की एक हरकत पर मैदान में मौजूद खिलाड़ी, अपांयर और कंमेंटटर तक सभी हंसने लगे।

Advertisment

80वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद को खेलने से स्मिथ चूके और गेंद उनके दोनों पैड्‍स के बीच फंस गई। विकेटकीपर साहा को लगा कि यह कैच हो सकता है इसलिए उन्होंने स्मिथ के उपर से डाइव लगाते हुए कैच लपकने का प्रयास किया। गेंद ने जमीन नहीं छुआ था।

विकेटकीपर रिद्धिमान साहा यह देख रहे थे। वो जल्दी से स्टीव स्मिथ के पास आए और झुककर उनके पैरों के बीच से गेंद निकालने की कोशिश करने लगे। अंपायर और क्षेत्ररक्षण कर रहे भारतीय खिलडियों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि साहा अचानक स्टीव स्मिथ के पैरों के बीच क्या खोजने लगे। साहा उनके ऊपर ही लेट गए और गेंद को निकाल कर आउट की अपील करने लगे।

यह भी पढ़ें- धोनी के घर रांची में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

ऐसा लगा मानो विकेटकीपर साहा बल्लेबाज स्मिथ को चित करना चाह रहे हैं। साहा ने इसके बाद गंभीरता से कैच की अपील की जिसे देखकर एक बार तो अंपायर इयान गोल्ड भी चकरा गए। इस सारी हरकत को देख कर अंपायर जोर जोर से हंसने लगे और मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाये।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस जारी, BCCI ने कहा चिंता की जरूरत नहीं

Source : News Nation Bureau

steve-smith Ranchi Test Wriddhiman Saha ind-vs-aus
      
Advertisment