शतकवीर रोहित शर्मा ने नागपुर वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड
भारत ने रविवार को विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।
नई दिल्ली:
भारत ने रविवार को विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया।
टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा ने अपने करियर का 14वां शतक लगाया है। उन्होंने 125 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच में रोहित ने 4 रिकॉर्ड बनाए हैं।
आइए जानते है उनके रिकॉर्ड के बारे में
1- रोहित शर्मा ने अपने 6000 रन इस मैच में पूरे कर लिए। भारत की ओर से सबसे तेज 6,000 वनडे रन बनाने वाले रोहित तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली और तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं।
2- इसके अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित ने वनडे में एक ओपनर के तौर पर अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह भारत की तरफ से सबसे तेज 4000 रन बतौर ओपनर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: डोपिंग उल्लंघन पर आईडब्ल्यूएफ का 9 देशों पर प्रतिबंध
3-इस साल रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इस साल 29 छक्के लगाए हैं। उनके बाद हार्दिक 28 छक्कों के साथ हैं।
4-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा यह छठवां शतक है।और इसके साथ ही वह भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं। जबकि तीसरे नंबर पर 5 शतक के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: सपना चौधरी की पहली कमाई के बारे में सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vastu Tips: पर्स में रख लें ये 5 चीजें, नोटों से भरा रहेगा बटुआ, मां लक्ष्मी भी होंगी खुश!
-
Career Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में तरक्की, आपके कदम चूमेगी कामयाबी
-
Ravivar ki Aarti: सूर्यदेव की आरती के साथ इस स्तुति और मंत्र का करें जाप, होगा महालाभ
-
Ravivar Ke Upay: रविवार को जरूर करें ये चमत्कारी उपाय, कुछ ही दिनों में बदल जाएगी किस्मत