IND vs AUS: महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में आया यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कही बड़ी बात

भारत के 7 विकेट पर 126 रन के स्कोर में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 37 गेंद में 29 रन बनाए, इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी.

भारत के 7 विकेट पर 126 रन के स्कोर में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 37 गेंद में 29 रन बनाए, इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी.

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
IND vs AUS: महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में आया यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कही बड़ी बात

IND vs AUS: महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में आया यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचना हो रही है, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को लगता है कि उस धीमी पिच पर यह पूर्व भारतीय कप्तान इतना ही कर सकता था. भारत के 7 विकेट पर 126 रन के स्कोर में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 37 गेंद में 29 रन बनाए, इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी.

Advertisment

लगातार विकेट गिर चुके थे और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रीज पर युजवेंद्र चहल के साथ थे.

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का बचाव करते हुए कहा, ‘यह (धीमी रन गति) शायद ठीक ही थी. विकेट जिस तरह से बर्ताव कर रहा था, इस पर किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल था और वो भी ऐसे खिलाड़ी चहल के साथ जो हिट करने में माहिर नहीं हो.’

और पढ़ें: IND vs AUS: उमेश यादव के बचाव में उतरे जसप्रीत बुमराह, कही यह बड़ी बात 

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा कि यह ऐसी पिच थी जिसमें गेंद नीची रह रही थी और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) केवल एक ही छक्का लगा सके.

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय फिनिशर हैं और उन्हें बल्ले के बीच से गेंद हिट करने में मुश्किल हो रही थी. इसलि, मुझे लगता है कि यह सही था कि वह स्ट्राइक रोटेट करते रहे.'

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा- महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अंतिम ओवर में एक छक्का जमाया और मुझे लगता है कि इससे साफ दिखता है कि वहां कितनी मुश्किल हो रही थी.’

और पढ़ें: IND vs ENG: मिताली सेना के इंग्लैंड को हरा रचा इतिहास, 2-0 से जीती सीरीज 

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर लगाम लगाए रखने के लिए अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की.

Source : PTI

Virat Kohli MS Dhoni INDIA ind-vs-aus Maxwell dhoni india vs australia
      
Advertisment