ओलंपिक (महिला हॉकी) : भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार (लीड-1)
ओलंपिक (महिला हॉकी) : भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार (लीड-1)
टोक्यो:
मार्टिन हनाह के दो गोलों की बदौलत ग्रेट ब्रिटेन ने यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के महिला हॉकी इवेंट में ग्रुप चरण के पूल ए मैच में भारतीय टीम को 4-1 से हराया।भारत की इस ओलंपिक में यह लगातार तीसरी हार है। भारत को पहले मैच में नीदरलैंड ने 5-1 से और दूसरे मुकाबले में जर्मनी ने 2-0 से हराया था।
भारत को क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए अब अपने शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे।
कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय महिला हॉकी का निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे मैच में भी जारी रहा और वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकी।
विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर मौजूद ग्रेट ब्रिटेन की ओर से हनाह ने दो गोल किए जबकि लिली ओवस्ली और ग्रेस बाल्सडॉन ने एक-एक गोल किया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल शर्मिला देवी ने किया।
इससे पहले, हनाह ने दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हनाह ने दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में एक और गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, भारत ने वापसी की और शर्मिला ने 23वें मिनट में गोल कर बढ़त को 1-2 किया।
तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर ग्रेट ब्रिटेन हावी रहा और लिली ने 41वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में बाल्सडॉन ने 57वें मिनट में गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
भारत का पूल ए के अपने चौथे मुकाबले में आयरलैंड से 30 जुलाई को सामना होगा।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें