भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम यहां देखिए, खेले जाएंगे तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 भी

श्रीलंका के साथ तीन टेस्ट, पांच वनडे और टी-20 की सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। पहला टेस्ट मैच गॉल में 26 जुलाई को शुरू होगा।

श्रीलंका के साथ तीन टेस्ट, पांच वनडे और टी-20 की सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। पहला टेस्ट मैच गॉल में 26 जुलाई को शुरू होगा।

author-image
vineet kumar
एडिट
New Update
भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा कार्यक्रम यहां देखिए, खेले जाएंगे तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 भी

भारत Vs श्रीलंका (फाइल फोटो)

टीम इंडिया तकरीबन एक साल बाद घर से बाहर अपना पहला टेस्ट मैच 26 जुलाई से गॉल में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एक बयान जारी कर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

Advertisment

श्रीलंका के साथ तीन टेस्ट, पांच वनडे और टी-20 की सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच का कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

पहला टेस्ट मैच गॉल में 26 जुलाई को शुरू होगा। दूसरा टेस्ट सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर तीन से सात अगस्त के बीच और तीसरा टेस्ट पालेकेले में 12 से 16 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने तोड़ा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए सर्वश्रेष्ठ 18 शतक

पालेकेले में ही दूसरा और तीसरा वनडे क्रमश: 24 और 27 अगस्त को खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 20 अगस्त से डांबुला में होगी। चौथा और पांचवां वनडे मैच खेट्टाराम में होगा। इसी जगह इकलौता टी-20 मैच छह सितंबर को खेला जाएगा। श्रीलंका ने इससे पहले 2015 में भारत की मेजबानी की थी।

भारत ने विदेशी जमीं पर अंतिम टेस्ट पिछले साल विंडीज में खेला था। श्रीलंका दौरे पर भारत अपने नए मुख्य कोच के साथ जाएगा।

यह भी पढ़ें: इंजमाम-उल-हक को चैम्पियंस ट्रॉफी की जीत पर मिले 1 करोड़ रुपये पर पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल

Source : IANS

INDIA Sri Lanka Virat Kohli
Advertisment