/newsnation/media/media_files/2026/01/31/ind-vs-nz-5th-t20-match-2026-01-31-20-20-46.jpg)
IND vs NZ 5th T20 Match Photograph: (X/BCCI)
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवा और आखिरी टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ 5 विकेट पर 271 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. ईशान किशन ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया. जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी. हार्दिक ने 47 रनों का योगदान दिया.
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, संजू सैमसन फ्लॉप
टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरें, लेकिन एक बार फिर संजू सैमसन का बल्ला इस सीरीज में खामोश रहा. संजू 6 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बनें. उन्हें लॉकी फर्ग्यूसन ने चलता किया. इसके बाद अभिषेक शर्मा एक तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें भी लॉकी फर्ग्यूसन ने ही पवेलियन भेजा. अभिषेक 16 गेंद पर 30 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 2 छक्का निकला.
सूर्या ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई. इस दौरान दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने चौके से ज्यादा छक्के लगाए. सूर्या और ईशान ने कमाल की बल्लेबाजी, लेकिन फिर मिचेल सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा. सूर्या 30 गेंद पर 63 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 6 छक्का लगाया.
ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में लगाया पहला शतक
वहीं ईशान किशन ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया. 42 गेंदों पर ईशान किशन ने अपना शतक पूरा किया. फिर ईशान 43 गेंद पर 103 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गई. इस दौरान ईशान ने 6 चौका और 10 छक्का लगाया. वहीं हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों पर 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जबकि रिंकू सिंह 8 रन और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए.
Maiden T20I HUNDRED! 💯
— BCCI (@BCCI) January 31, 2026
Ishan Kishan gets there with a MAXIMUM 🥳
He also completes 1000 T20I runs 🔥
Updates ▶️ https://t.co/AwZfWUTBGi#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBankpic.twitter.com/sxtzixQIYq
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, पांच पारियों में बनाए सिर्फ इतने रन, क्या कटेगा टी वर्ल्ड कप से पत्ता?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us