ओलंपिक (मुक्केबाजी) : सतीश हारे, पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त (लीड-2)
ओलंपिक (मुक्केबाजी) : सतीश हारे, पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त (लीड-2)
टोक्यो:
भारत के सुपर हेवीवेट मुक्केबाज सतीश कुमार को यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार मिली है। इसी के साथ पुरुष मुक्केबाजी में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। महिला वर्ग में कांस्य सुरक्षित करने के बाद भारत बड़े पदक उम्मीद कर रहा है।कोकुगिकान एरेना में रविवार को विश्व चैम्पियन और एशियाई चैम्पियन उज्बेकिस्तान के बाखोदीर जालोलोव ने ब्ल्यू कार्नर से खेल रहे सतीश को एकतरफा अंदाज में 5-0 के अंतर से हराकर टोक्यो से विदा किया। सतीश वैसे इस कटेगर में ओलंपिक खेलने वाले भारत के पहले मुक्केबाज बन चुके हैं।
सतीश ने प्लस 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में गुरुवार को जमैका के रिकाडरे ब्राउन को प्रभावशाली तरीके से 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया था। उस मुकाबले के दौरान उनकी एक पुरानी चोट के टांके खुल गए थे। सतीश को हालांकि सोमवार को फाइट करने की हरी झंडी मिल गई थी।
उस प्रदर्शन को देखते हुए सतीश से टक्कर की उम्मीद की जा रही लेकिन वह जालोलोव के आगे चारो खाने चित्त्त हो गए।
तीनों राउंड में जालोलोव अपने 32 वर्षीय भारतीय प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह हावी रहे और हर राउंड में 5-0 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। जालोलोव ने तीसरी बार सतीश को हराया है।
जालोलोव ने 2016 के रियो ओलंपिक में पांचवां स्थान हासिल किया था। अब उनके पास उससे आगे निकलने का मौका है।
इस इवेंट से भारत को एक कांस्य प्राप्त हुआ है। लवलीना बोर्गोहेन के सेमीफाइनल में पहुंचने से यह पदक पक्का हुआ है। वैसे अगर लवलीना अपना अगला मैच जीत जाती हैं तो भारत को मुक्केबाजी में ऐतिहासिक सफलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां