IND vs ZIM Live Updates: तिलक-हार्दिक ने जिम्बाब्वे को रिमांड पर लिया, भारत ने बनाया टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर

IND vs ZIM Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 स्टेज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरी है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होने वाली है

IND vs ZIM Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 स्टेज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरी है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होने वाली है

Mohit Kumar & Roshni Singh
एडिट
New Update
IND vs ZIM Live Updates - T20 World Cup 2026

IND vs ZIM Live Updates - T20 World Cup 2026 Photograph: (Image Source - ICC)

IND vs ZIM Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम आज यानि 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 स्टेज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरी है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होने वाली है. ग्रुप स्टेज में लगातार 4 मुकाबले जीतने के बाद मेजबानों को सुपर-8 के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा. जिसके चलते सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई थी.

Advertisment

अब रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम को मात देनी होगी. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय प्लेइंग एलेवन में संजू सैमसन और अक्षर पटेल की एंट्री हुई है, इन दोनों ने रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर को रिप्लेस किया है.

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, संजू सैमसन और ईशान किशन ने क्रमश: 24 और 38 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया. अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्डकप के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया. इस मैच की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप न्यूज नेशन के साथ बने रहिए. 

  • Feb 26, 2026 20:41 IST

    IND vs ZIM Live Updates: 19वें ओवर से आए 21 रन

    IND vs ZIM Live Updates: तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में 2 छक्के जड़े, इस ओवर से कुल 21 रन आए. 



  • Feb 26, 2026 20:39 IST

    IND vs ZIM Live Updates: भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर

    IND vs ZIM Live Updates: भारतीय टीम ने इससे पहले टी20 वर्ल्डकप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन बनाए थे. यानि अब 228 रन बनाकर इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. अभी भी 1 ओवर बाकी है. 



  • Feb 26, 2026 20:36 IST

    IND vs ZIM Live Updates: 18वें ओवर में आए 19 रन

    IND vs ZIM Live Updates: तिलक वर्मा ने ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ 18वें ओवर में एक छक्का और चौका जड़ा, इससे पहले हार्दिक ने भी एक छक्का जड़ा. जिसके चलते एक ओवर में कुल 19 रन आए.  



  • Feb 26, 2026 20:31 IST

    IND vs ZIM Live Updates: टीम इंडिया के 200 रन हुए पूरे

    IND vs ZIM Live Updates: तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 17 रन बनाकर ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की है. उनका साथ देते हुए हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए हैं, भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है.  



  • Feb 26, 2026 20:19 IST

    IND vs ZIM Live Updates: सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा

    IND vs ZIM Live Updates: 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव का विकेट गिरा, उन्होंने 13 गेंदों में 33 रन बनाए. उनकी पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 



  • Feb 26, 2026 20:12 IST

    IND vs ZIM Live Updates: 14वें ओवर से आए 10 रन

    IND vs ZIM Live Updates: हार्दिक पंड्या के सिक्स मारने के बावजूद 14वें ओवर से सिर्फ 10 रन आए. 



  • Feb 26, 2026 20:07 IST

    IND vs ZIM Live Updates: अभिषेक शर्मा 55 रन बनाकर आउट

    IND vs ZIM Live Updates: 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने सिक्स मारने के चक्कर में लॉंग ऑफ की दिशा में अपना विकेट गंवाया. उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन बनाए. 



  • Feb 26, 2026 19:53 IST

    IND vs ZIM Live Updates: ईशान किशन का विकेट गिरा

    IND vs ZIM Live Updates: 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन को सिकंदर रजा ने चलता किया. उन्होंने 24 गेंदों में 38 रन बनाए. 



  • Feb 26, 2026 19:52 IST

    IND vs ZIM Live Updates: अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

    IND vs ZIM Live Updates: सिर्फ 26 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी जड़ दी है. इससे पहले 4 मुकाबलों में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए थे. 



  • Feb 26, 2026 19:48 IST

    IND vs ZIM Live Updates: भारत के 100 रन पूरे

    IND vs ZIM Live Updates: 9.1 ओवर में टीम इंडिया के 100 रन पूरे हो गए, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रमश: 47 और 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. 



  • Feb 26, 2026 19:42 IST

    IND vs ZIM Live Updates: 7वें ओवर में एर 4 रन

    IND vs ZIM Live Updates: सिकंदर रजा 7वां ओवर लेकर आए, इस ओवर में कुल 4 सिंगल लिए गए. 



  • Feb 26, 2026 19:34 IST

    IND vs ZIM Live Updates: पावरप्ले में बने 80 रन

    IND vs ZIM Live Updates: रिचर्ड एनगरावा पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए, इस ओवर में कुल 17 रन आए. 



  • Feb 26, 2026 19:27 IST

    IND vs ZIM Live Updates: भारत के 50 रन पूरे

    IND vs ZIM Live Updates: 4.1 ओवर में भारतीय टीम के 50 रन पूरे हो गए हैं. अभिषेक शर्मा 17 रन पर खेल रहे हैं, ईशान किशन 4 रन पर नाबाद हैं. 



  • Feb 26, 2026 19:22 IST

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन हुए आउट

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, मुजारबानी ने उन्हें शॉर्ट गेंद पर स्क्वेर लेग की दिशा में कैच आउट करवाया. 



  • Feb 26, 2026 19:19 IST

    IND vs ZIM Live Updates: तीसरे ओवर में पकड़ी रफ्तार

    IND vs ZIM Live Updates: भारत के लिए तीसरे ओवर में 23 रन आए, अभिषेक शर्मा ने 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. जबकि संजू ने एक चौका मारा. 



  • Feb 26, 2026 19:11 IST

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन ने दूसरे ओवर में जड़ा सिक्स

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन ने ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ दूसरे ओवर में सिक्स जड़ा. इस ओवर में कुल 9 रन आए.  



  • Feb 26, 2026 19:06 IST

    IND vs ZIM Live Updates: पहले ओवर में आए 13 रन

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन ने पहले ओवर में 1 छक्का और 1 चौका जड़ा, कुल मिलाकर 13 रन आए. 



  • Feb 26, 2026 19:01 IST

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी उतरी मैदान पर

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन ओपन करने के लिए उतर चुके हैं, उन्होंने स्ट्राइक लिया है. अभिषेक शर्मा नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद है. 



  • Feb 26, 2026 18:51 IST

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग

    IND vs ZIM Live Updates: जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, टीम शीट में उनका नाम बतौर विकेटकीपर और ओपनर लिखा गया है. यानि ईशान किशन नंबर-3 पर उतरेंगे. 



  • Feb 26, 2026 18:42 IST

    IND vs ZIM Live Updates: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-XI

    IND vs ZIM Live Updates: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा



  • Feb 26, 2026 18:42 IST

    IND vs ZIM Live Updates: भारतीय टीम की प्लेइंग-XI

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह



  • Feb 26, 2026 18:37 IST

    IND vs ZIM Live Updates: संजू सैमसन और अक्षर पटेल की हुई एंट्री

    IND vs ZIM Live Updates: भारतीय टीम की प्लेइंग एलेवन में 2 बदलाव किए गए हैं. संजू सैमसन ने रिंकू सिंह को रिप्लेस किया है, जबकि अक्षर पटेल ने वाशिंगटन सुंदर की जगह ली है. 



  • Feb 26, 2026 18:35 IST

    IND vs ZIM Live Updates: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

    IND vs ZIM Live Updates: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. 



  • Feb 26, 2026 18:24 IST

    IND vs ZIM Live Updates: दोनों टीमों का स्क्वाड

    IND vs ZIM Live Updates: 

    भारत – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

    जिम्बाब्वे – सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर.



  • Feb 26, 2026 18:15 IST

    IND vs ZIM Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की हुई जीत

    IND vs ZIM Live Updates: भारत-जिम्बाब्वे मैच के साथ ही गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की भी भिड़ंत हुई. जिसमें अफ्रीका ने जीत दर्ज कर टीम इंडिया की राह आसान कर दी है. अब भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है. 



  • Feb 26, 2026 18:04 IST

    IND vs ZIM Live Updates: कितने बजे शुरू होगा मैच

    IND vs ZIM Live Updates: भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले की पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी, जबकि टॉस की प्रक्रिया 6:30 बजे हो जाएगी. 



  • Feb 26, 2026 18:02 IST

    IND vs ZIM Live Updates: कैसी है चेन्नई की पिच?

    IND vs ZIM Live Updates: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को अमूमन स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है लेकिन टी20 वर्ल्डकप 2026 में मिजाज बदले हुए नजर आ रहे हैं. अबतक टूर्नामेंट में हुए मुकाबलों में देखा गया है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 1800 से 200 के बीच औसतन स्कोर बनाती है. 



  • Feb 26, 2026 18:01 IST

    IND vs ZIM Live Updates: कैसा है चेन्नई का मौसम?

    IND vs ZIM Live Updates: भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले के दौरान चेन्नई का मौसम साफ रहने का अनुमान है. ACCUWEATHER पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज यानि 26 फरवरी को धूप खिली रहने वाली है. तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बारिश की संभावना 5 प्रतिशत है



T20 world Cup 2026
Advertisment