/newsnation/media/media_files/2026/03/01/india-vs-west-indies-2026-03-01-11-54-27.jpg)
India vs West Indies Photograph: (X/ICC)
IND vs WI: कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आज यानी 1 मार्च (रविवार) को टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला खेला जाने वाला है. ये सुपर-8 का अंतिम मैच होने वाला है, जो इन दोनों टीमों के बीच भारत में शाम 7:00 बजे से देखा जा सकता है. इस मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप कहा देख सकते है. इस बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि भारत और वेस्टइंडीज का मैच आप फ्री में कहां देख सकते हैं.
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला ये मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1HD, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी प्रसारण अलग-अलग चैनल पर किया जाएगा.
A #T20WorldCup semi-final spot for the winner as India and West Indies meet in Kolkata 💪
— ICC (@ICC) March 1, 2026
Tournament broadcast details 📲 https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/wGZQQL2mno
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में होने वाले इस मैच की मोबाइल पर और डिजिटल यूजर्स के लिए लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. यहां पर फैंस इस मैच का आनंद उठा सकता है. लाइव स्ट्रीमिंग वो यूजर्स ही देख सकते हैं, जिनके पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होगा.
India 🆚 West Indies... and a semi-final spot hanging in the balance. ⚖️
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 1, 2026
One game. One chance. One team moves on. 🏏💥
ICC Men’s #T20WorldCup SUPER 8 👉 #INDvWI SUN, 1 MAR, 6 PM pic.twitter.com/em9M5HrXaQ
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच फ्री कहां देखें
भारत और वेस्टइंडीज का मैच फ्री में कहां देखे ये कई भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा. तो आज हम आपको इस बारे में भी बताते हैं. इस मैच का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और दूरदर्शन पर उपलब्ध होगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फ्री में उपलब्ध नहीं है.
1 मार्च, रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में भारत 🆚 वेस्ट इंडीज आमने-सामने होंगे।
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) March 1, 2026
टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो हर हाल में जीत जरूरी है।
क्या भारत इस अहम मुकाबले में विंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री करेगा? 🇮🇳💪#INDvWI#T20WorldCup#TeamIndia…
भारत और वेस्टइंडीज का स्क्वाड
इंडिया: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन.
ये भी पढ़ें : हिटमैन रोहित शर्मा का टूटा विशाल रिकॉर्ड, शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी को दी मात
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us