IND vs SL: विशाखापट्टनम में भारत की होगी लगातार 8वीं जीत या श्रीलंका रचेगा इतिहास

श्रीलंका के पास खेल के लिहाज से अपने इस निराशाजनक साल को एक सुखद अंत देने का यह इकलौता मौका है।

श्रीलंका के पास खेल के लिहाज से अपने इस निराशाजनक साल को एक सुखद अंत देने का यह इकलौता मौका है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
IND vs SL: विशाखापट्टनम में भारत की होगी लगातार 8वीं जीत या श्रीलंका रचेगा इतिहास

श्रीलंका रचेगा इतिहास?

भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीन मैचों की ओडीआई सीरीज का निर्णायक मैच आज रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। श्रीलंका के पास खेल के लिहाज से अपने इस निराशाजनक साल को एक सुखद अंत देने का यह इकलौता मौका है। 

Advertisment

श्रीलंका ने अब तक भारत में किसी भी द्विपक्षीय य सीरीज में जीत हासिल नहीं की है, वह आज के मैच को जीतकर न सिर्फ इतिहास बल्कि 2017 के निराशाजनक साल का अंत भी सुखद करना चाहेगा। श्रीलंका ने इस साल खेले गए अपने 27 एकदिवसीय मैचों में से केवल 5 में जीत दर्ज की है।

वहीं टीम इंडिया की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा भी बतौर कप्तान अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल करना चाहेंगे। वैसे भी वाइजैग का मैदान रोहित शर्मा को हमेशा रास आता रहा है ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि उनसे आज एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी देखने को मिले।

रोहित शर्मा ने वाइजैग में खेले 3 वनडे मैचों में 86.00 की बेहतरीन औसत के साथ 172 रन बनाए हैं। इसमें उनके 2 अर्धशतक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : जोहान्सबर्ग कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों की धाक, जीते 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज

मोहाली में करियर का तीसरा दोहरा शतक लगा चुके रोहित को श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई करने में भी काफी मजा आता है। शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 44 मैचों में 1555 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल है।

वाइजैग के मैदान पर भारत ने कुल 7 मुक़ाबले खेले हैं जिसमें से 5 में उन्हें जीत मिली है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारत और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर खेले गए एकमात्र मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत नसीब हुई थी।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े भी इस मैदान पर काफी शानदार है। धोनी ने इस मैदान पर 4 पारियों में 80 की औसत से 240 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हज़ार रनों का आंकड़ा छूने से महज़ 102 रन दूर हैं, ऐसे में अगर उन्हें इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला तो हो सकता है इस मैदान की याद उनके लिए और भी शानदार हो जाए।

यह भी पढ़ें : बिहारः पटना में मिल्खा सिंह ने हाफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ, कई लोगों ने लगाई दौड़

श्रीलंका ने आखिरी बार भारत को 1997 में उसी की सरजमीं पर द्विपक्षीय सीरीज में हराया है। वहीं अगर आज भारत मैच जीतता है तो यह उसकी लगातार 8वीं द्विपक्षीय सारीज जीत होगी।

धर्मशाला और मोहाली से विशाखापट्नम के पिच का मिजाज बिलकुल अलग रहेगा। इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी और साथ ही साथ स्पिन गेंदबाज़ों को भी पिच से मदद मिल सकती है।

भारत के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या पर जिम्मेदारी होगी। स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी युजवेंद्र चहल और युवा वाशिंगटन सुंदर के कंधों पर रहेगी।

श्रीलंका के लिए अच्छी खबर ये है कि एंजेलो मैथ्यूज फॉर्म में आ गए हैं। मोहाली वनडे में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं सुरंगा लकमल ने धर्मशाला में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी तो अब उनसे भी फाइनल मुकाबले में काफी उम्मीदे होंगी।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी।

और पढ़ेंः दुबई सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, चीन की चेन युफेई को हराया

Source : News Nation Bureau

ind-vs-sl Ajinkya Rahane match preview Srilanka shot at first series win
      
Advertisment