IND VS SL: फिल सॉल्ट की फिफ्टी की बदौलत इंग्लैंड ने बनाया सम्मानजनक स्कोर, श्रीलंका को मिला इतने रनों का लक्ष्य

IND VS SL: श्रीलंका के साथ सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, इंग्लैंड की टीम ने 147 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

IND VS SL: श्रीलंका के साथ सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, इंग्लैंड की टीम ने 147 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND VS SL Inning update

IND VS SL Inning update Photograph: (Image Source: AFP)

IND VS SL: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी में कुछ खास दम नहीं दिखा और 20 ओवर में इंग्लिश टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी और ऑलआउट होने से बाल-बाल बची. तारीफ करनी होगी श्रीलंकाई गेंदबाजों की, जिन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने का मौका ही नहीं दिया.

Advertisment

इंग्लैंड ने बनाए 146/9

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की ओर से बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. इंग्लैंड के लिए एकमात्र बल्लेबाज फिल सॉल्ट रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए.

इनके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका. दूसरा हाईएस्ट स्कोर विल जैक्स के बल्ले से आया, जो 21 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए.

श्रीलंका के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. दुनिथ वेलालगे ने बेहतरीन स्पेल फेंका, जिसमें 26 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट अपने खाते में दर्ज किए. वहीं, दुश्मंता चमीरा ने 1 विकेट चटकाया.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की इस कमजोरी का क्या है इलाज, सिर्फ ये 1 खिलाड़ी कर देगा सारी प्रॉब्लम दूर

ind-vs-sl
Advertisment