/newsnation/media/media_files/2025/11/25/ind-vs-sa-2nd-test-day-4-live-updates-2025-11-25-08-04-14.jpg)
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे गुवाहाटी टेस्ट का आज यानि 25 नवंबर को दूसरा दिन है. मेहमान प्रोटियाज टीम 314 रन से आगे है. दूसरी पारी में उन्होंने 26 के स्कोर पर कोई विकेट नहीं गंवाया है. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से पिछड़ी हुई है अब दूसरे टेस्ट में भी जीत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को यान्सेन (93) के दम पर 489 रन बनाए थे.
जवाब में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. यशस्वी जायसवाल (58) और वाशिंगटन सुंदर (48) के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर लंबे समय के लिए टिकने में कामयाब नहीं हो पाया. दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 260 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया. टीम इंडिया को जीत के लिए 549 रन बनाने हैं. भारत यह मैच हारा तो उसे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 12 अंकों का नुकसान झेलना पड़ सकता है.
- Nov 25, 2025 16:10 IST
भारत को पांचवे दिन जीत के लिए चाहिए 522 रन
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 27 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन 3 रन और नाइटवॉच मैन के तौर पर बैटिंग करने आए कुलदीप यादव 4 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के रूप में 2 विकेट गंवा चुका है. अब इस मैच का पांचना दिन रोमांचक होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 522 रन बनाने होंगे, जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल होने वाली है. भारत यह मैच ड्रॉ भी करवा लेता है, तो भी उसे सीरीज गंवानी पड़ेगी.
- Nov 25, 2025 15:41 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: केएल राहूल हुए आउट
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल को साईमन हार्मर ने आउट किया, उन्होंने 30 गेंदों में 6 रन बनाए. || भारत - 21/2
- Nov 25, 2025 15:24 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: भारत का पहला विकेट गिरा
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: यशस्वी जायसवाल 13 के निजी स्कोर पर आउट हो गए, 7वें ओवर की पहली गेंद पर मार्को यान्सेन ने उन्हें कैच आउट करवाया. || भारत - 17/1
- Nov 25, 2025 15:18 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 5 ओवर में नहीं गिरा कोई विकेट
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: पहले 5 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरा, यशस्वी और राहुल ने संभली हुई शुरुआत दी है. || भारत - 15/0
- Nov 25, 2025 14:55 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: भारत की बल्लेबाजी हुई शुरू
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: भारत की दूसरी पारी शुरू, यशस्वी और राहुल क्रीज पर उतरे. 108 ओवर में चेज करने हैं 549 रन
- Nov 25, 2025 14:44 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स हुए आउट, दक्षिण अफ्रीका ने पारी की घोषित
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 79वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया, उन्होंने 180 गेंदों में 94 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका ने इसी के साथ ही भारत को 549 रन का लक्ष्य दिया है. || दक्षिण अफ्रीका - 260/5 (D)
- Nov 25, 2025 14:23 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: पारी घोषित करने के मूड में नहीं दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 519 रन की बढ़त के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने अभी पारी घोषित करने का मूड नहीं बनाया है. || दक्षिण अफ्रीका - 231/4
- Nov 25, 2025 14:03 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: तीसरे सेशन का खेल शुरू
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन के खेल का आखिरी सत्र शुरू हो चुका है, दक्षिण अफ्रीका ने 508 रन की बढ़त के बाद भी पारी घोषित नहीं की है. || दक्षिण अफ्रीका - 220/4
- Nov 25, 2025 13:25 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सत्र में 30 ओवर बल्लेबाजी की और 113 रन बनाए. मेहमानों के पास अब 508 रन की लीड है. || दक्षिण अफ्रीका - 220/4
- Nov 25, 2025 13:20 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 500 रन की बढ़त
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने 500 रन की बढ़त हासिल कर ली है, ट्रिस्टन स्टब्स (57) और वियान मुल्डर (27) क्रीज पर मौजूद हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 216/4
- Nov 25, 2025 13:09 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स के नाम बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मौजूदा समय में वह 144 गेंदों में 54 रन बनाकर खेल रहे हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 200/4
- Nov 25, 2025 12:59 IST
स्टब्स ने लगाई फिफ्टी
ट्रिस्टन स्टब्स ने गुवाहाटी टेस्ट मैच में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है. इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए. इसी के साथ साउथ अफ्रीका की बढ़त अब 500 के करीब पहुंच रही है.
- Nov 25, 2025 12:42 IST
डी जॉर्जी हुए 49 रन पर आउट
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डी जॉर्जी अर्धशतक से चूक गए हैं. वह अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रवींद्र जडेजा ने उन्हें 49 के स्कोर पर चलता कर दिया. जॉर्जी ने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए.
- Nov 25, 2025 12:37 IST
भारत में कभी चेज नहीं हुआ 400 प्लस स्कोर
गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पास 450 से अधिक रनों की बढ़त हो चुकी है, जो इस ओर इशारा कर रहा है कि भारत की हार तय है. असल में, भारत में इससे पहले कभी भी चौथी पारी में 400 से अधिक का स्कोर चेज नहीं हुआ है. ऐसे में यदि भारत को जीतना है, तो इतिहास रचना होगा.
- Nov 25, 2025 12:21 IST
पिछली बार साउथ अफ्रीका से घर पर कब हारी थी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने पिछली बार 1999 में भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी. उस वक्त हेन्सी क्रोनिया की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आई थी, जिसने वानखेड़े में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी और फिर बेंगलुरु में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी साउथ अफ्रीका ने एक इनिंग और 71 रनों से जीत दर्ज की. उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे.
- Nov 25, 2025 11:56 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दूसरे सेशन के आधे घंटे में नहीं मिला कोई विकेट
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: स्टब्स और डिजॉर्जी ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की नाक में किया दम, दूसरे सेशन के आधे घंटे में नहीं गिरा कोई विकेट. || दक्षिण अफ्रीका - 132/3
- Nov 25, 2025 11:32 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने ली 400 रन की बढ़त
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही अब 400 से ज्यादा की लीड ले ली है. || दक्षिण अफ्रीका - 113/3
- Nov 25, 2025 11:23 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है, टोनी डिजॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स मैदान पर उतरे. || दक्षिण अफ्रीका - 107/3
- Nov 25, 2025 11:02 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन पहले सेशन के खेल में 32 ओवर का खेल हुआ, दक्षिण अफ्रीका ने 81 रन बनाए और भारत ने 3 विकेट लिए. || दक्षिण अफ्रीका - 107/3
- Nov 25, 2025 10:56 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 100 के पार दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 100 रन पूरे कर लिया हैं. टोनी डिजॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रमश: 13 और 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 103/3
- Nov 25, 2025 10:32 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: टेम्बा बवूमा हुए आउट
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: वाशिंगटन सुंदर ने 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर टेम्बा बवूमा को चलता किया. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने 11 गेंदों में 3 रन का योगदान दिया. || दक्षिण अफ्रीका - 77/3
- Nov 25, 2025 10:18 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: एडन मारक्रम की पारी समाप्त
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 84 गेंदों में 29 रन बनाकर एडन मारक्रम आउट हुए, रवींद्र जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. || दक्षिण अफ्रीका - 74/2
- Nov 25, 2025 10:06 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स मैदान पर उतरे
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं, उन्होंने 12 गेंदों में 3 रन बना दिए हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 67/1
- Nov 25, 2025 09:45 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: रवींद्र जडेजा ने दिलाई पहली सफलता
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: रवींद्र जडेजा ने चौथ दिन भारत को पहली सफलता दिलाई, रयान रिकल्टन 64 गेंदों में 35 रन बनाए. || दक्षिण अफ्रीका - 59/1
- Nov 25, 2025 09:37 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: बाल-बाल बचे रयान रिकल्टन
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर रयान रिकल्टन रन आउट होने से बाल-बाल बचेम, उन्होंने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर 1 रन चुराने की कोशिश की. मोहम्मद सिराज ने सीधा थ्रो स्टम्प पर दे मारा, रीप्ले में देखा गया कि बल्लेबाज क्रीज के भीतर पहुंच चुके हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 54/0
- Nov 25, 2025 09:18 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: विकेट की तलाश में टीम इंडिया
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन के खेल में 4 ओवर हो चुके हैं, अभी भी टीम इंडिया को विकेट की तलाश है. मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 ओवर डाले, 5वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर अटैक में आए हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 35/0
- Nov 25, 2025 09:01 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: चौथे दिन का खेल शुरू
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: गुवाहाटी में चौथे दिन का खेल शुरू, रयान रिकल्टन और एडन मारक्रम क्रीज पर उतर चुके हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 26/0
- Nov 25, 2025 08:47 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: हारने की कगार पर है टीम इंडिया
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: टीम इंडिया सीरीज में हार की कगार पर है, दक्षिण अफ्रीका अभी 314 रन से आगे है. अगर भारतीय टीम जल्द ही उन्हें ऑल-आउट नहीं करती है तो जीत की उम्मीद खत्म हो जाएगी.
- Nov 25, 2025 08:31 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: गुवाहाटी में आज कैसा है मौसम ?
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: गुवाहाटी में चौथे दिन का खेल बिना किसी रुकावट के चलने की उम्मीद है, मौसम की बात करें तो बारिश का कोई अंदेशा नहीं है.
- Nov 25, 2025 08:19 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: रयान रिकल्टन और एडन मारक्रम करेंगे दिन के खेल की शुरुआत
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की ओर से रयान रिकल्टन (13) और एडन मारक्रम (12) दिन का खेल शुरू करेंगे. || दक्षिण अफ्रीका - 26/0
- Nov 25, 2025 08:17 IST
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: 9 बजे शुरू होगा मैच
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live Updates: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट का चौथा दिन 9 बजे से शुरू हो जाएगा.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us