/newsnation/media/media_files/2025/11/22/ind-vs-sa-2nd-test-day-1-live-updates-2025-11-22-08-16-47.jpg)
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज यानि 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. गुवाहटी में यह मुकाबला आयोजित होने वाला है, भारत की ओर से शुभमन गिल बाहर हो चुके हैं. ऐसे में कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से पिछड़ी हुई है, कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से जीत दर्ज की थी.
अब भारत को शृंखला बराबर करने के लिए हर हाल में गुवाहाटी में जीत दर्ज करनी होगी. बता दें कि यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार 9 बजे से शुरू हुआ है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, टीम इंडिया की प्लेइंग एलेवन से शुभमन गिल और अक्षर पटेल हुए हैं. उनकी जगह साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी ने ली है. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट की हर अपडेट के लिए आप न्यूज नेशन के साथ बने रहिए.
- Nov 22, 2025 16:14 IST
247 के स्कोर पर 6 गंवाए विकेट
गुवाहाटी टेस्ट मैच का पहला दिन मिला-जुला रहा. इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय गेंदबाज जहां 6 विकेट चटकाने में कामयाब रहे, वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की टीम ने 247 रन बनाए. इसी के साथ पहले दिन का खेल खत्म हो गया है और अब दूसरे दिन भारत मजबूती से वापसी करना चाहेगा.
- Nov 22, 2025 16:00 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: मोहम्मद सिराज ने तोड़ी साझेदारी
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 82वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने टोनी डिजॉर्जी को चलता किया. ऋषभ पंत ने सुपरमैन की तरह अपने बाएं हाथ की ओर डाइव लगाकर कैच लपका. टोनी ने 59 गेंदों में 28 रन बनाए. || दक्षिण अफ्रीका - 246/6
- Nov 22, 2025 15:38 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 6वां विकेट बना टीम इंडिया के लिए परेशानी
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: टोनी डिजॉर्जी और मुथुसामी टीम इंडिया के लिए परेशानी बन रहे हैं, दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े हैं. अब तक 27 रन की साझेदारी हुई है. || दक्षिण अफ्रीका - 227/5
- Nov 22, 2025 15:19 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: मुथुसामी और टोनी डिजॉर्जी ने संभाली पारी
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: टोनी डिजॉर्जी और मुथुसामी ने 6वें विकेट के लिए 24 रन जोड़ लिए हैं || दक्षिण अफ्रीका - 224/5
- Nov 22, 2025 14:59 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: कुलदीप यादव ने लिया तीसरा विकेट
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: कुलदीप यादव ने वियान मुल्डर के रूप में तीसरा विकेट लिया. उन्होंने 18 गेंदों में 13 रन बनाए. || दक्षिण अफ्रीका - 201/5
- Nov 22, 2025 14:56 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका के पूरे हुए 200 रन
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने 67वें ओवर में 200 रन पूरे किए. नंबर-5 पर वियान मुल्डर 15 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. टोनी डिजॉर्जी ने 20 गेंदों में 8 रन बनाए. || दक्षिण अफ्रीका - 201/4
- Nov 22, 2025 14:40 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: ट्रिस्टन स्टब्स फिफ्टी से चूके
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: कुलदीप यादव ने दूसरा विकेट लिया, उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को 49 के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. || दक्षिण अफ्रीका - 187/4
- Nov 22, 2025 14:16 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: टेम्बा बवूमा हुए आउट
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा 92 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए, रवींद्र जडेजा ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करवाया. || दक्षिण अफ्रीका - 166/3
- Nov 22, 2025 14:06 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: तीसरे सेशन का खेल शुरू
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: पहले दिन तीसरे सेशन का खेल हुआ शुरू, ट्रिस्टन स्टब्स (32) और टेम्बा बवूमा 36) क्रीज पर मौजूद हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 156/2
- Nov 22, 2025 13:28 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दूसरे सेशन का खेल हुआ खत्म
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: गुवाहाटी में पहले दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म हो चुका है, दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं. ट्रिस्टन स्टब्स (32) और टेम्बा बवूमा 36) नाबाद हैं || दक्षिण अफ्रीका - 156/2
- Nov 22, 2025 13:19 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 पार
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना दिए हैं, टेम्बा बवूमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने क्रमश: 35 और 31 रन का योगदान दिया है. || दक्षिण अफ्रीका - 154/2
- Nov 22, 2025 13:02 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 150 के करीब दक्षिण अफ्रीका
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका 150 के करीब, तीसरे विकेट की तलाश में टीम इंडिया || दक्षिण अफ्रीका - 132/2
- Nov 22, 2025 12:32 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: बवूमा और स्टब्स के बीच 50 रन की साझेदारी
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: टेम्बा बवूमा और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 50 रन की साझेदारी हुई, स्टब्स ने 20 रन का योगदान दिया और बवूमा ने 25 रन बनाए || दक्षिण अफ्रीका - 132/2
- Nov 22, 2025 12:12 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: बवूमा और स्टब्स ने संभाली पारी
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: बैक टू बैक 2 विकेटों के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी संभल रही है. टेम्बा बवूमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर डाली है. || दक्षिण अफ्रीका - 118/2
- Nov 22, 2025 11:50 IST
साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार
गुवाहाटी टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रिस्टन स्टब्स 8(17) और टेम्बा बावुमा 8(17) रन पर क्रीज पर डटे हुए हैं. देखने वाली बात होगी की अफ्रीकी टीम इस स्कोर को कहां तक ले जा पाती है.
- Nov 22, 2025 11:44 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: तीसरे विकेट की तलाश में भारत
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारत ने 2 विकेट चटका लिए हैं और भारतीय गेंदबाज तीसरे विकेट की तलाश में है. वहीं, अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं.
- Nov 22, 2025 11:34 IST
टेम्बा बावुमा क्रीज पर आए
रयान रिकेल्टन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर आए. बावुमा ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 55 रनों की अहम पारी खेली थी, जिसने अफ्रीकी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में अब गुवाहाटी टेस्ट में भी अफ्रीकी टीम को अपने कप्तान से अहम पारी की उम्मीद होगी.
- Nov 22, 2025 11:27 IST
रयान रिकेल्टन हुए 35 रन बनाकर आउट
टी ब्रेक के बाद जब पारी की शुरुआत हुई तो कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए. रयान रिकेल्टन जो सेट हो चुके थे, वह कुलदीप यादव के सामने अपना विकेट गंवा बैठे. रिकेल्टन 82 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके भी लगाए. इस तरह अफ्रीकी टीम ने 82 के स्कोर पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया.
- Nov 22, 2025 11:05 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: पहला सेशन हुआ खत्म
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: एडन मारक्रम के आउट होने के साथ ही पहला सेशन खत्म हुआ और टी-ब्रेक ले लिया गया है. रयान रिकल्टन 80 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. || दक्षिण अफ्रीका - 82/1
- Nov 22, 2025 11:03 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 27वें ओवर की 5वीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एडन मारक्रम को बोल्ड किया, उन्होंने 81 गेंदों का सामना कर 38 रन बनाए || दक्षिण अफ्रीका - 82/1
- Nov 22, 2025 10:50 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: बाल-बाल बचे रिकल्टन
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 23वें ओवर में कुलदीप यादव ने रियान रिकल्टन के खिलाफ LBW अपील की, अंपायर की ओर से नॉट-आउट करार दिया गया. ऋषभ पंत ने भी रिव्यू लेने से मना कर दिया. रीप्ले में देखा गया कि गेंद विकेटों के ऊपर से जा रही थी || दक्षिण अफ्रीका - 76/0
- Nov 22, 2025 10:30 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: मारक्रम और रयान के बीच 50 रन की साझेदारी
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: एडन मारक्रम और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ली है. || दक्षिण अफ्रीका - 59/0
- Nov 22, 2025 10:08 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: पहले सत्र का ड्रिंक्स ब्रेक
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: पहले सेशन में ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया. एडन मारक्रम और रयान रिकल्टन ने क्रमश: 11 और 15 रन बनाए. || दक्षिण अफ्रीका - 34/0
- Nov 22, 2025 09:57 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: विकेट को तरसी टीम इंडिया
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 11 ओवर का खेल हो चुका है, अभी भी टीम इंडिया विकेट को तरस रही है. दक्षिण अफ्रीका - 26/0
- Nov 22, 2025 09:36 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: केएल राहुल ने टपकाया आसान कैच
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने एडन मारक्रम का आसान कैच टपकाद दिया, वह स्लिप पर फील्डिंग कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका - 16/0
- Nov 22, 2025 09:20 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की संभली हुई शुरुआत
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों ने संभली हुई शुरुआत की है, 3 ओवर का खेल होने तक कोई भी विकेट नहीं गिरा है. || दक्षिण अफ्रीका - 10/0
- Nov 22, 2025 09:02 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू, रयान रिकल्टन और एडन मारक्रम क्रीज पर उतरे.
- Nov 22, 2025 08:56 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: पहली बार गुवाहाटी में हो रहा है टेस्ट मैच
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 22 नवंबर का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि गुवाहाटी इतिहास में अपना पहला टेस्ट मैच होस्ट करने वाला है.
- Nov 22, 2025 08:38 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-XI
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates:एडेन मारक्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज
- Nov 22, 2025 08:38 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: भारतीय टीम की प्लेइंग-XI
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
- Nov 22, 2025 08:36 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: साई सुदर्शन और नीतीश रेड्डी की हुई एंट्री
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: भारतीय कप्तान ऋषभ पंत ने कंफर्म किया कि शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन की एंट्री हुई है. साथ ही अक्षर पटेल को बाहर कर नीतीश रेड्डी को जगह दी गई है.
- Nov 22, 2025 08:33 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
- Nov 22, 2025 08:29 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: 9 बजे शुरू होगा मैच
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: भारतीय समय के अनुसार दूसरा टेस्ट 9 बजे शुरू होने वाला है. इससे पहले सभी मैच 9:30 बजे शुरू होते आए हैं.
- Nov 22, 2025 08:26 IST
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: शुभमन गिल नहीं खेलेंगे मैच
IND vs SA 2nd Test Day 1 Live Updates: भारतीय टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के चलते गुवाहाटी टेस्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे. उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी करने वाले हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us