/newsnation/media/media_files/2026/02/13/india-vs-pakistan-2026-02-13-22-31-33.jpg)
India vs pakistan Photograph: (x/Tilak Varma)
IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना तीसरा मैच खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. अब 15 फरवरी को टीम इंडिया का मुकाबला सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान के साथ कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैच में के लिए आज शाम टीम इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए उड़ान भरी थी.
श्रीलंका में टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत
अब टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां पर इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के मेंबर्स का भी भव्य तरीके से जोरदार स्वागात किया है. टीम इंडिया के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य के साथ भारतीय टीम का स्वागत किया जा रहा है.
#WATCH | ICC T20 World Cup: Indian Cricket Team arrive in Sri Lanka's Colombo
— ANI (@ANI) February 13, 2026
India will face Pakistan on February 15 at the R. Premadasa Stadium in Colombo. pic.twitter.com/E2jPmrqKYi
पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा मजबूत
भारत और पाकिस्तान का ये मैच काफी विवादों के बाद खेला जा रहा है. इस मैच में दोनों देशों के फैंस को जीत की उम्मीद होगी. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऊपर ऑन पेपर और ऑन फील्ड काफी मजबूत नजर आती है. ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी. भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार तीन मैचों में धूल चटाई थी.
VIDEO | Sri Lanka: Team India arrives in Colombo ahead of the India-Pakistan clash in the ICC Men’s T20 World Cup, scheduled for February 15.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/WWdrsIuIYu
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 मुकाबले जीत पाई है. इन आंकड़ों के हिसाब से भी भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान पर काफी ज्यादा भारी नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें :IND vs PAK: भारत को पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से होगा खतरा, नहीं रहे सवधान तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us