IND VS PAK: आज कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मैच? जानिए कहां FREE में देख सकेंगे LIVE एक्शन

IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?

IND VS PAK: टी-20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs PAK

IND vs PAK Photograph: (AFP)

IND VS PAK: आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में आज, रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. ये दोनों टीमें आईसीसी और एसीसी इवेंट्स में ही आमने-सामने आती हैं. ऐसे में जब-जब भारत-पाक की भिड़ंत होती है, तो सभी की नजरें इसी मैच पर टिक जाती हैं. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच की डीटेल्स के बारे में जान लेते हैं. जानते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा? इसे लाइव कहां देख सकेंगे...

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा IND VS PAK मैच?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाला ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का एप है तो आप सिर्फ डाटा खर्च करके इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके अलावा आप फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण DD स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है. भारत ने इस मैदान पर कुल 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर एक बार पहले भी हो चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया था.

ऐसी हैं दोनों टीमें

पाकिस्तान टीम: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

भारत टीम: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

ये भी पढ़ें: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगा प्रेमदासा स्टेडियम की पिच? जहां खेला जाएगा IND vs PAK मैच

IND vs PAK
Advertisment