/newsnation/media/media_files/2026/02/15/ind-vs-pak-2026-02-15-22-35-32.jpg)
IND vs PAK Photograph: (AFP)
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया है. वहीं टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की रनों के हिसाब से ये सबसे बड़ी जीत है. जबकि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की ये 8वीं जीत है. जबकि सिर्फ एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है. इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ये लगातार 10वीं जीत है.
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की सबसे बड़ी जीत
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ईशान किशन की 77 रनों की तूफानी पारी के दम पर 7 विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई और भारत ने 61 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 11 रनों से जीत हासिल की थी, जो सबसे बड़ी थी. टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के अंतर से यह 7वीं बड़ी जीत है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में फुल मेंबर्स टीम के खिलाफ टीम इंडिया की यह छठीं सबसे बड़ी जीत है. वहींम पा
टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत
- भारत बनाम नामीबिया - 93 रन (साल 2026)
- भारत बनाम इंग्लैंड - 90 रन (साल 2012)
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 73 रन (साल 2014)
- भारत बनाम जिम्बाब्वे - 71 रन (साल 2022)
- भारत बनाम आयरलैंड - 68 रन (साल 2024)
- भारत बनाम अफगानिस्तान - 66 रन (साल 2021)
- भारत बनाम पाकिस्तान - 61 रन (साल 2026)
3️⃣/3️⃣ for #TeamIndia 💙
— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
The #MenInBlue win by 6️⃣1️⃣ runs to qualify for Super 8! 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9#T20WorldCuppic.twitter.com/hFPqtYIERe
यह भी पढ़ें: POTM अवॉर्ड जीतने के बाद ईशान किशन ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'इतना आसान नहीं था'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us