/newsnation/media/media_files/2026/02/14/india-vs-pakistan-2026-02-14-12-56-29.jpg)
India vs Pakistan Photograph: (AFP)
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने के लिए मिलेगा. इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर कोंलबो कि उस पिच पर खेलने का दबाव होगा, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी यूज टू हो गए हैं. पाकिस्तान ने अपने दोनों मैच कोलंबो में खेले हैं और वो वहीं पर प्रैक्टिस कर रही है. टीम इंडिया का श्रीलंका में ये पहला मैच है.
पूर्व क्रिकेटर ने दी भारतीय टीम को दी अहम सलाह
ऐसे में इंडियन क्रिकेट टीम के ऊपर ज्यादा दबाव होगा. इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम को चेतावनी भी दी है. हरभजन ने टीम को बगैर किसी दबाव के खेलने के लिए कहा है.
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से रहना होगा सावधान
भारत-पाकिस्तान मैच बॉयकॉट विवाद खत्म होने के बाद हो रहा है. इस दौरान रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए हरभजन ने कहा, 'इंडिया मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, वह एक अच्छा स्पिनर है, हमें उसे सेफ खेलना होगा. इंडियन टीम काबिल है. यह बहुत अच्छी टीम है. हमें उम्मीद है कि वे हमेशा की तरह खेलें, बिना किसी प्रेशर के खेलें और जीत का परचम लहराएं'.
In this battle of six-hitters, there’s clearly one winner! 🫣
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Who will take the bragging rights when the greatest rivals collide? 🤔
Watch ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/UDFcnUMO8P
उस्मान तारिक के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़े
उस्मान तारिक अनोखे गेंदबाजी एक्शन के लिए जाने जाते हैं. वो बॉलिंग करते समय रुक जाते हैं और पोज देकर बॉल धीमी गति से डालते हैं. उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 4 पारियों में 11 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/18 रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस्मान तारिक ने एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने यूएसए के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए थे. अब वो भारत के खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में हरभजन सिंह ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को उनसे बचने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत को पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से होगा खतरा, नहीं रहे सवधान तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us