/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-toss-update-2026-03-08-18-25-20.jpg)
सूर्यकुमार यादव मिचेल सैंटनर Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS NZ Toss Update: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो न्यूजीलैंड के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सैंटनर ने कहा, कंडीशन अच्छी लग रही है. हम देखेंगे कि इससे कुछ फर्क पड़ता है या नहीं और कोशिश करेंगे कि उन्हें एक ऐसे स्कोर तक सीमित कर दें जिसे हासिल किया जा सके. लड़के अच्छे हैं. इसीलिए तो हम खेल रहे हैं और ऐसा हुआ भी. सेमीफाइनल एक शानदार अवसर है और इससे खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिलेगा. यह सबसे बड़ा मंच है और सभी तैयार हैं. मैककॉन्ची नहीं खेल रहे हैं, डफी खेल रहे हैं.
सूर्यकुमार यादव ने टॉस पर कहा, पहले बल्लेबाजी करने से खुश हूं क्योंकि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. सेमीफाइनल या फाइनल में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अच्छा होता है. अब यह इतिहास बन चुका है, नया विश्व कप और हम इसके लिए उत्साहित हैं. मैदान पूरी तरह से तैयार दिख रहा है, बस टॉस बाकी है और उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे. हमारी टीम वही रहेगी.
Ricky Martin lit up Ahmedabad with an all-time classic groover 🕺🎤
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Watch the #T20WorldCup Final, broadcast details ▶️ https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/QjOeMR0vik
अहमदाबाद में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैचों में भारत को जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
टी-20 विश्व कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 मैचों में पहले बल्लेाबजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. तो वहीं 2 मैच दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते. वहीं, एक मैच टाई रहा था.
The crowd in Ahmedabad grooves to Sukhbir's 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 ahead of the #T20WorldCup Final 🎵🕺
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Catch the performances LIVE, broadcast details ▶️ https://t.co/NPykWM7qqYpic.twitter.com/MfOeNqzajR
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the #Final 🙌
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZpic.twitter.com/FkOPQTAn5p
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
ये भी पढ़ें: IND VS NZ: काली मिट्टी VS लाल मिट्टी की पिच में क्या होता है अंतर? कम ही लोगों को पता है अंतर...
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us