IND vs NED: भारत-नीदरलैंड्स मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है?

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है?

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND vs NED Weather update 18 february ahmedabad weather forecast

IND vs NED Weather update 18 february ahmedabad weather forecast

IND vs NED: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के साथ खेलने वाली है. ये मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वैसे तो भारत पहले ही सुपर-8 में अपनी सीट रिजर्व कर चुका है. मगर फिर भी वह इस मैच को जीतकर लय में रहते हुए सुपर-8 की शुरुआत करना चाहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं कि नीदरलैंड और भारत के बीच खेले जाने वलाे मैच के दौरान अहमदाबाद के मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

Advertisment

अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. ऐसे में अब फैंस को पूरे 20-20 ओवर का देखने को मिल सकता है. वहीं, तापमान 34 से 19 डिग्री तक रह सकता है. हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 37% तक चल सकती है.

हेड टू हेड

भारत और नीदरलैंड्स के बीच अब तक सिर्फ एक ही टी-20 मुकाबला खेला गया है. ये मैच 2022 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी. उस मैच को भारत ने भले ही 56 रन से जीत लिया हो, लेकिन नीदरलैंड्स ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी थी. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत और नीदरलैंड्स के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है.

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है एक बदलाव

टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऐसे में अब नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच में भारत अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है. यदि बुमराह बाहर जाते हैं, तो अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है.

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

ये भी पढ़ें: PAK VS NAM: पाकिस्तान-नामीबिया मैच हुआ बारिश के कारण रद्द, तो सीधे सुपर-8 में पहुंच जाएगी ये टीम

T20 World Cup IND vs NED
Advertisment