IND U19 VS ENG U19: भारत को फाइनल में इन 6 खिलाड़ियों से होगी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद, देखें इनके खतरनाक आंकड़े

IND U19 VS ENG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ओर से सभी नजरें वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू, हिनेल पटेल और कनिष्क चौहान पर रहने वाली है. आइए इनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

IND U19 VS ENG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ओर से सभी नजरें वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू, हिनेल पटेल और कनिष्क चौहान पर रहने वाली है. आइए इनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND U19 VS ENG U19

IND U19 VS ENG U19 Photograph: (x/icc)

IND U19 VS ENG U19: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच 6 फरवरी को हरारे के हरारे क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. भारतीय टीम को अगर इस फाइनल मैच को जीतना है तो उसके कुछ खिलाड़ियों पर बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन करना होगा. आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अब उनसे फाइनल में धमाल मचाने की उम्मीद होगी.

Advertisment

इन बल्लेबाजों पर होगा फाइनल में रन बनाने का जिम्मा

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 6 मैचों की 6 पारियों में 3 अर्धशतकों के साथ 264 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 72 रन रहा है. अब उनसे फाइनल में रनों बनाने की उम्मीद होगी. 

टीम इंडिया के लिए इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में विहान मल्होत्रा ने 6 मैचों की 6 पारियों में 1 शतक के साथ 210 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक 109 रनों की पारी भी निकली है. उनके अलावा अभिज्ञान कुंडू 6 मैचों की 4 पारियों में 199 रन बना चुके हैं. अब इन दोनों बल्लेबाजों के ऊपर फाइनल में मिडिल ऑर्डर का जिम्मा होगा. 

इन गेंदबाजों से फाइनल में होगी टीम को उम्मीद 

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हेनिल पटेल से विकेट चटकाने की उम्मीद होगी. उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. हिनेल ने 6 मैचों की 6 पारियों में 11 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/16 रहा है. 

हेनिल के अलावा आर एस अंबरीश ने भारत के लिए 6 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. तो वहीं खिलन पटेल भी 6 मैचों में 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इन तीन गेंदबाजों के अलावा स्पिन कनिष्क चौहान पर भी विकेट चटकाने का जिम्मा होगा. 

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच? जहां इंग्लैंड और भारत के बीच होगी खिताबी टक्कर

vaibhav suryavanshi Under-19 World Cup ind u19 vs eng u19
Advertisment