IND vs ENG Semi-final Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद

IND vs ENG Semi-final Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में खेला जा रहा है. इस सेमीफाइनल मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...

IND vs ENG Semi-final Live Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में खेला जा रहा है. इस सेमीफाइनल मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...

author-image
Roshni Singh
एडिट
New Update
IND vs ENG Semi-final Live Updates

IND vs ENG Semi-final Live Updates

IND vs ENG Semi-final Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. इस मैच में जो टीम हासिल करेगी वो 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी. इंग्लैंड ने सुपर-8 के अपने ग्रुप में टॉप-पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है. जबकि भारत ने अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालाफाई किया. दोनों टीमों के बीच आज कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. इस सेमीफाइनल मैच से जुड़ी पल-पल के अपडेट्स के लिए न्यूज नेशन के साथ बने रहिए...

Advertisment
  • Mar 05, 2026 19:09 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: अभिषेक शर्मा हुए आउट

    20 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है. विल जैक्स ने अभिषेक को पवेलियन भेजा. अभिषेक 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए.



  • Mar 05, 2026 19:02 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: भारत की बल्लेबाजी हुई शुरु अभिषेक और संजू क्रीज पर

    भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए. इंग्लैंड के लिए पहला ओवर जोफ्र आर्चन ने डाला और सिर्फ 12 रन दिए.



  • Mar 05, 2026 18:40 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: भारत की प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.



  • Mar 05, 2026 18:39 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

    फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.



  • Mar 05, 2026 18:39 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

    इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. रिहान अहमद की जगह जिमी ओवरटन को मौका मिला है. जबकि टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. 



  • Mar 05, 2026 18:34 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगा बैटिंग

    इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. वानखेड़े में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट का चेज करना आसान हो जाता है.



  • Mar 05, 2026 18:25 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: कुछ ही देर में होगा टॉस

    भारत और इंग्लैंड के बीच 7 बजे से सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इसके लिए बस कुछ ही देर में टॉस होगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. वानखेडे़ स्टेडियम में टॉस अहम होता है. अब देखने वाली बात होगी कि टॉस कौन जीतता है.



  • Mar 05, 2026 18:13 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: वानखेड़े में भारत का T20 रिकॉर्ड  

    वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है. इस मैदान पर भारत ने अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत हासिल किया है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है. 



  • Mar 05, 2026 18:10 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: सेमीफाइनल मैच के दौरान मुंबई का वेदर रिपोर्ट

    इस सेमीफाइनल मैच के दौरान मुंबई में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस पूरे 40 ओवर बिना किसी रुकावट के देख सकेंगे. ACCUWEATHER की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और रात में गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. 



  • Mar 05, 2026 17:11 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां छोड़ी बाउंड्री के कारण बल्लेबाज छक्के-चौकों की खूब बारिश करते हैं. वहीं लाल मिट्टी से बनी इस पिच पर गेंद उछाल के साथ बल्ले पर आसानी से आते है, जिसकी कारण रन बनाना आसान हो जाता है. हालांकि शुरुआत में गेंद हरकत करती है, लेकिन बल्लेबाज जब एक बार टिक जाते हैं तो बड़ा स्कोर बनाते हैं. 



  • Mar 05, 2026 17:08 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: भारत का स्क्वाड

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह



  • Mar 05, 2026 17:08 IST

    IND vs ENG Semi-Final Live Updates: इंग्लैंड का स्क्वाड

    इंग्लैंड का स्क्वाड -हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड



ind-vs-eng ind vs eng semi final
Advertisment