रहाणे की कप्तानी पर फिदा हुए सचिन तेंदुलकर...बोल डाली ये बड़ी बात

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर कुछ स्मार्ट फैसले लिए और फिर से दूसरे दिन एक शानदार पारी खेली

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर कुछ स्मार्ट फैसले लिए और फिर से दूसरे दिन एक शानदार पारी खेली

author-image
Ankit Pramod
New Update
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर( Photo Credit : फाइल फोटो)

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने कहा कि कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर कुछ स्मार्ट फैसले लिए और फिर से दूसरे दिन एक शानदार पारी खेली. 47 साल के तेंदुलकर ने जहां एक तरफ रहाणे की कप्तानी की तारीफ की तो वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अपना पदार्पण कर रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की भी तारीफ की.

Advertisment

यह भी पढ़ें : INDvsAUS : तीसरा टेस्ट सिडनी में मुश्किल, जानिए क्या आया ताजा अपडेट 

उन्होंने साथ ही कहा कि रहाणे की नाबाद 104 रनों की पारी और रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी अविजित साझेदारी मैच को ऑस्ट्रेलिया से दूर ले जा सकती है. तेंदुलकर ने टवीट करते हुए कहा, "दूसरे टेस्ट में भारत के लिए दो अच्छे दिन. बुमराह, अश्विन और सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की और दबाव बनाए रखना जारी रखा. इससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर रोक दिया. कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार काम किया और अच्छे फील्ड प्लेसमेंट के साथ कुछ स्मार्ट फैसले लिए.

सचिन ने कहा  कि डेब्यू कर रहे शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की और क्रीज पर काफी सहज दिखे. अजिंक्य और जडेजा ने अच्छी साझेदारी की, जोकि काफी अहम है और यह साझेदारी मैच को ऑस्ट्रेलिया से दूर ले जा सकती है. रहाणे ने शानदार पारी खेली और लय को जारी रखा. विराट कोहली के जाने के बाद टीम की कप्तानी को संभालने और बल्लेबाजी में अग्रणी भूमिका निभाने का भार कार्यवाहक अजिंक्य रहाणे के कंधों पर था.

Source : IANS

ind vs aus
Advertisment