New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/13/52-Ind-vs-aus.jpg)
IND vs AUS: 15 सितंबर से ऑनलाइन बिकेंगे इंदौर मैच के टिकट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में 24 सितंबर को होने वाले तीसरे वन-डे मैच के लिए टिकटों की बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 15 व 16 सितंबर को वेबसाइट टिकटजिनी.इन (www.ticketgenie.in) से होगी।
Advertisment
यह बिक्री सुबह 11 बजे से उस दिन का कोटा खत्म होने तक रहेगी। वहीं दर्शक टिकट काउंटर से 19 व 20 सितंबर को होलकर स्टेडियम से खरीद सकेंगे। एक व्यक्ति अधिकतम 2 टिकट ही खरीद सकेगा।
गौरतलब है कि टीम ऑस्ट्रेलिया भारत के दौरे पर आई है। जहां भारत श्रीलंका के खिलाफ 9-0 से जीत कर स्वदेश लौटी है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वनडे और 3 T-20 मैच खेला जाना है। पहला वनडे 17 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us