Ind Vs Aus Day 5 दूसरा सेशन: गिल 91 पर आउट, क्रीज पर पुजारा और पंत
ब्रिस्बेन में चल रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का दूसरा सेशन भी खत्म हो गया है.
नई दिल्ली:
ब्रिस्बेन में चल रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट का दूसरा सेशन भी खत्म हो गया है. भारत ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए 328 रनों के लक्ष्य से 145 रन पीछे हैं. भारत ने पांचवें दिन दूसरे सेशन की शुरुआत 83 रनों से आगे की. गिल और पुजारा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर अटैक करते हुए टीम के 100 रन पूरे किए. वहीं मिचेल स्टार्क के एक ओवर में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने 20 रन हासिल किया. गिल ने जहां दो चौके एक छक्का लगाया जबकि पुजारा ने भी चौका जड़ दिया. इसी साथ दोनों ने दूसरे विकेट लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी की. हालांकि शुभमन गिल अपने शतक के करीब थे और 91 रन पर खेल रहे थे तभी नाथन लॉयन ने उन्हें आउट कर भारत को दूसका झटका दिया. वहीं पुजारा पर ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने जमकर वार किया पहले कोहनी, फिर उंगली और सिर पर बॉल लगी लेकिन पुजारा डटे रहे. रहाणे और पुजारा ने आक्रामक खेल खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दवाब बना दिया. हालांकि रहाणे लंबी पारी नहीं खेल पाए और 24 रन पैट कमिंस को विकेट गंवा बैठे. इसके बाद बल्लेबाजी करते पंत आए जिन्होंने दूसरे सेशन तक विकेट नहीं गिरने दिया.
पहला सेशन
टीम इंडिया ने पांचवें दिन का खेल पहले सेशन में चौथे दिन के स्कोर 4 रन से आगे बढ़ाया. शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पारी का आगाज किया. भारत टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रुप में लगा. रोहित शर्मा दूसरी पारी में फ्लोप रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद टीम इंडिया की दीवार यानी चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने के लिए. गिल के साथ पुजारा ने धीरे धीरे इनिंग को आगे बढ़ाया. दोनों ने मिलकर टीम इंडिया के स्कोर को पचास के बार पहुंचाया. गिल ने अपनी शानदार पारी को जारी रखते हुए टेस्ट करियर का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने उनका साथ दिया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की. पहले सेशन खत्म होने तक शुभमन गिल औक चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर थे.
भारत की दूसरी पारी (183/3*) | ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी |
शुभमन गिल 91 | पैट कमिंस 22/2 |
चेतेश्वर पुजारा 43* | नाथन लॉयन 42/1 |
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी (294/10) | भारत की गेंदबाजी |
स्टीव स्मिथ 55 | मोहम्मद सिराज 73/5 |
डेविड वॉर्नर 48 | शार्दुल ठाकुर 61/4 |
भारत की पहली पारी ( 336/10) | ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी |
शार्दुल ठाकुर 67 | जोश हेजलवुड 57/5 |
वॉशिंगटन सुंदर 62 | मिचेल स्टार्क 88/2 |
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी (369/10) | भारतीय गेंदबाजी |
मार्नस लाबुशेन 108 | टी. नटराजन 78/3 |
टिम पेन 50 | वॉशिंगटन सुंदर 89/3 |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी