IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने संभाली भारतीय पारी, 20 ओवर के बाद टीम का स्कोर 94/3

IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोस्टेज मैच खेला जाने वाला है. इस मैच से जुड़ी अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेंगी...

IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोस्टेज मैच खेला जाने वाला है. इस मैच से जुड़ी अपडेट्स आपको यहां मिलती रहेंगी...

Sonam Gupta & Ashik Kumar
एडिट
New Update
IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES india vs pakistan very important for semi final vaibhav suryavanshi

IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES india vs pakistan very important for semi final vaibhav suryavanshi

IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: अंडर-19 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. टूर्नामेंट में 3 टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. अब भारत-पाकिस्तान में से एक टीम ही नॉकआउट राउंड तक पहुंचेगी, जिसका फैसला इस मैच के साथ ही होने वाला है. एक ओर विजयरथ पर सवार टीम इंडिया है, जिसने अब तक सभी मुकाबले जीते हैं. जबकि दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम है, जिसने सुपर-6 में एक मैच हारा है और 2 मैच जीते हैं. अब भारत-पाकिस्तान मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. इस पेज को रीफ्रेश करके आप इस मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स ले सकते हैं.

Advertisment
  • Feb 01, 2026 14:48 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत ने 20 ओवर में बनाए 94/3

    भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं. वेदांत त्रिवेदी 25 और विहान मल्होत्रा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.



  • Feb 01, 2026 14:26 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा ने संभाली पारी

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत को एक के बाद एक लगे लगातार तीन झटकों से ऊबरने का काम वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा कर रहे हैं. टीम इंडिया ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं. इससे पहले आरोन जॉर्ज 16, वैभव शूर्यवंशी 30 और आयुष म्हात्रे 0 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए.



  • Feb 01, 2026 13:52 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: आयुष म्हात्रे शून्य पर आउट

    पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप होता दिख रहा है. पहले वैभव सूर्यवंशी और फिर कप्तान आयुष म्हात्रे और एरोन जॉर्ज शून्य पर ही आउट हो गए. जॉर्ज 25 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जबकि कप्तान म्हात्रे खाता खोलने में भी असफल रहे और सिल्वर डक पर आउट हो गए.



  • Feb 01, 2026 13:42 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट

    ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लग गया है. वैभव 22 गेंद पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अपनी इस पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला. स्ट्राइक रेट 136.36 का रहा.



  • Feb 01, 2026 13:26 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: टीम इंडिया ने पांच ओवर में बनाए 34 रन

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES:  भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने मिलकर पांच ओवर में 34 रन बना लिए हैं. आरोन 13 और वैभव 20 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. 



  • Feb 01, 2026 13:09 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारत की बल्लेबाजी हुई शुरू

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी शुरू कर दी है. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज पारी की शुरुआत करने के लिए आए हैं. 2 ओवर के बाद टीम ने 9 रन बना लिए हैं. आरोन 7 और वैभव 1 रन पर खेल रहे हैं.



  • Feb 01, 2026 12:40 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    इंडिया U19:आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

    पाकिस्तान U19:हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा



  • Feb 01, 2026 12:34 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी

    भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.



  • Feb 01, 2026 12:08 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: वैभव सूर्यवंशी के पास है शुभमन गिल से आगे निकलने का मौका

    यूथ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव इस समय पांचवें नंबर पर हैं. वैभव के नाम अबतक 1139 रन दर्ज है. अब यदि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव 11 रन बनाने में सफल रहे तो 14 साल का यह बल्लेबाज शुभमन गिल/उन्मुक्त चंद से आगे निकल जाएगा



  • Feb 01, 2026 12:01 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: ऐसी हैं दोनों टीमें

    भारत U19 टीम: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह

    पाकिस्तान U19 टीम: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक



  • Feb 01, 2026 11:41 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

    भारत में इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, तो वहीं मुकाबले का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा, जिसमें भारतीय फैंस लॉगिन कर आसानी से मुकाबले को देख सकते हैं.



  • Feb 01, 2026 11:40 IST

    IND U19 VS PAK U19 LIVE UPDATES: कितने बजे शुरू होगा मैच?

    अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला आज खेला जाएगा. ये मैच भी बाकी मुकाबलों की ही तरह दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 12.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.



IND vs PAK
Advertisment