IND U19 vs ENG U19 Final: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ी इंग्लैंड की कमर, भारत ने दिया 412 रन का लक्ष्य, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IND U19 vs ENG U19 Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए.

IND U19 vs ENG U19 Final: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 412 का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए.

author-image
Ashik Kumar
New Update
IND U19 vs ENG U19 Final

IND U19 vs ENG U19 Final Photograph: (x/bcci)

IND U19 vs ENG U19 Final: भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे में अंडर-19 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रीव को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए. अब इंग्लैंड को अगर वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है तो उसे 412 रन बनाने होंगे. यह पहला मौका है जब किसी टीम ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. 

Advertisment

आयुष म्हात्रे ने खेली 53 रनों की अर्धशतकीय पारी

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज आए. भारत को पहला झटका जॉर्ज (9) के रूप में शुरुआत में ही लग गया. इसके बाद कप्तान आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाया और 51 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेल मचाया तूफान

इसके बाद भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचाया. उन्होंने 32 बॉल पर 50 रन पूरे किए और 55 बॉल में शतक जड़ दिया. वैभव ने 150 रन सिर्फ 71 बॉल में बना डाले. उन्होंने इस मैच में 80 बॉल में 15 चौके और 15 छक्कों के साथ 175 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. 

इन खिलाड़ियों ने भी भारत के लिए बिखेरा जलवा

वैभव के आउट होने के बाद भारतीय पारी को ब्रेक लग गया. उनके बाद विहान मल्होत्रा 36 बॉल में 2 चौकों की साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए वेदांत त्रिवेदी ने 36 बॉल में 3 चौकों के साथ 32 रनों की पारी खेली. इन दोनों के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 31 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 40 रनों की पारी खेली.

भारत के आरएस अंबरीश ने 18, खिलेन पेटल ने 3, हिनेल पटेल ने 5 और कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा एलेक्स ग्रीन और सेबस्टियन मॉर्गन ने 2-2 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें :वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 175 रन ठोक रचा इतिहास, जानिए सोशल मीडिया पर 14 साल के लड़के के लिए फैंस ने क्या लिखा

vaibhav suryavanshi Under 19 World Cup 2026 ind u19 vs eng u19
Advertisment