ये संडे बनेगा सुपर संडे, एक्शन में दिखेंगी भारत की 2 टीमें, एक तो खिताबी मैच खेलती आएगी नजर

IND A VS BAN A: 22 फरवरी, रविवार को भारत की एक नहीं बल्कि 2 टीमें एक्शन में नजर आने वाली हैं. एक टीम तो खिताबी मैच खेलने मैदान पर उतरने वाली है.

IND A VS BAN A: 22 फरवरी, रविवार को भारत की एक नहीं बल्कि 2 टीमें एक्शन में नजर आने वाली हैं. एक टीम तो खिताबी मैच खेलने मैदान पर उतरने वाली है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
IND A VS BAN A team india will play against bangladesh in Womens Asia Cup Rising Stars india vs south africa match

IND A VS BAN A team india will play against bangladesh in Womens Asia Cup Rising Stars india vs south africa match Photograph: (Image Source - ACC)

ये संडे सुपर संडे बनने वाला है, क्योंकि एक नहीं बल्कि 2-2 टीम इंडिया एक्शन में नजर आएंगी. एक ओर जहां, टीम इंडिया टी-20 विश्व कप 2026 में अपना पहला सुपर-8 मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. वहीं, भारत की ए महिला टीम एसीसी वुमेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल मैच में बांग्लादेश का सामना करने मैदान पर उतरेगी. आइए जानते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होंगे और इसे आप कहां लाइव देख सकेंगे?

Advertisment

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मैच?

एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का आयोजन थाईलैंड के बैंकॉक स्थित टेरदथाई क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है. अब टूर्नामेंट का फाइनल भारत ए और बांग्लादेश ए महिला टीमों के बीच 22 फरवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा. ये मैच 12.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 12 बजे किया जाएगा.

IND A VS BAN A के बीच खेले जाने वाले ग्रैंड फिनाले को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसका का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी पर किया जा रहा है. अगर आप मोबाईल और टीवी पर यह मैच देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप डाउनलोड करना होगा. सब्स्क्रिप्शन के बाद ही आप लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच होगी टक्कर

टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में टीम इंडिया पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है. ये मैच 22 फरवरी को खेला जाएगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग चैनर्स पर कई भाषाओं में लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. वहीं आप भारत-साउथ अफ्रीका के सुपर-8 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: फ्री में कहां देख सकेंगे भारत-साउथ अफ्रीका का सुपर-8 का मुकाबला? जानें Live Streaming समेत सभी डिटेल्स

T20 World Cup
Advertisment